जापान: कुमामोटो प्रांत में भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं; लोगों से सतर्क रहने की अपील

क्यूशू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन की सेवाएं निलंबित

जापान: कुमामोटो प्रांत में भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं; लोगों से सतर्क रहने की अपील
दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो प्रांत में गुरुवार तड़के 2:22 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। अमाकुसा-अशिकिता क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित इस भूकंप से सुनामी की चेतावनी जारी नहीं हुई। एहतियातन मिनामाता और कुमा में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया तथा क्यूशू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन की आठ सेवाएं निलंबित रहीं।

टोक्यो। दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो प्रांत और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार तड़के भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गयी। जेएमए ने हालांकि सुनामी का कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक तड़के लगभग 2:22 बजे आया, जिसका केंद्र प्रांत के अमाकुसा-अशिकिता क्षेत्र में जमीनी स्तर से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। एजेंसी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

जापान के भूकंपीय तीव्रता पैमाने (शून्य से सात) पर कुछ हिस्सों में यह 'लोअर शिंडो पांच' (पांचवां सर्वोच्च स्तर) दर्ज किया गया। कुमामोटो के मिनामाता शहर में लोअर पांच तीव्रता रिकॉर्ड हुई, जबकि कुमामोटो के यात्सुशिरो, पड़ोसी मियाजाकी प्रांत की राजधानी मियाजाकी शहर और कागोशिमा प्रांत के इजुमी शहर में तीव्रता चार (छठा सर्वोच्च स्तर) दर्ज की गई। एजेंसी ने बताया कि मुख्य झटके के बाद एक या उससे अधिक कई झटके महसूस किये गये। इसके अलावा क्यूशू के साथ-साथ शिकोकू और होंशू के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये।

भूकंप के बाद मिनामाता और कुमा के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान हाकाता और कागोशिमा-चूओ स्टेशनों के बीच क्यूशू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन की आठ सेवाएं निलंबित रहीं, जिससे लगभग 5,600 यात्री प्रभावित हुए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान: कुमामोटो प्रांत में भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं; लोगों से सतर्क रहने की अपील जापान: कुमामोटो प्रांत में भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं; लोगों से सतर्क रहने की अपील
दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो प्रांत में गुरुवार तड़के 2:22 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। अमाकुसा-अशिकिता क्षेत्र में 10 किलोमीटर...
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 8 पैसे फिसलकर 93.49 पर पहुंचा, घरेलू मुद्रा पर दिखा दबाव 
तकनीकी रूप से योग्य फर्म नहीं मिली, प्रदेश के नगर निगमों में EV चार्जिंग स्टेशन की निविदा निरस्त 
विदेश जाने की सनक : एयरपोर्ट पर CISF जवानों को धक्का देकर भागा युवक, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा
तकनीकी कार्य से जयपुर-उदयपुर रेलसेवा प्रभावित, एक माह तक राणाप्रतापनगर तक ही जाएगी ट्रेन
दाऊद की पुश्तैनी संपत्ति पर BMC का बड़ा एक्शन: मुसाफिरखाना इमारत ध्वस्त, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव