किम जोंग-उन का बड़ा ऐलान, अहम समुद्री इलाकों में तैनात होंगे उत्तर कोरिया के सबसे शक्तिशाली रणनीतिक हथियार

नौसेना को परमाणु युद्ध प्रणालियों से लैस कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

किम जोंग-उन का बड़ा ऐलान, अहम समुद्री इलाकों में तैनात होंगे उत्तर कोरिया के सबसे शक्तिशाली रणनीतिक हथियार
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने वॉनसन बंदरगाह पर 5,000 टन श्रेणी के नए विध्वंसक 'कांग गॉन' के कमीशनिंग समारोह को संबोधित करते हुए नौसेना को परमाणु हथियारों से लैस करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समुद्री संप्रभुता की रक्षा और दुश्मनों को करारा जवाब देने के लिए शक्तिशाली रणनीतिक हथियार तैनात किए जाएंगे।

सोल। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने कहा कि प्योंगयांग अपनी सैन्य ताकत को और बढ़ाने के साथ-साथ अहम समुद्री इलाकों में सबसे शक्तिशाली रणनीतिक हथियार तैनात करने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, किम ने कहा, "हम सबसे महत्वपूर्ण समुद्री इलाकों में अपनी सबसे ताकतवर रणनीतिक हथियार तैनात करेंगे और देश की समुद्री संप्रभुता, पूर्वोत्तर एशिया में सुरक्षा हालात और वैश्विक शांति की रक्षा के लिए एक सिद्धांत-आधारित एवं ज़िम्मेदार तैयारी का प्रदर्शन करेंगे।"

उन्होंने यह भी पुष्टि किया कि उत्तर कोरिया बहुत बड़ी सैन्य शक्ति तैयार करेगा जिससे देश के दुश्मनों को डर लगता है। किम ने रविवार को वॉनसन पोर्ट पर 'कांग गॉन' के कमीशनिंग समारोह को संबोधित किया। इस जहाज़ को देश की समुद्री संप्रभुता की रक्षा करने और परमाणु युद्ध को रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है। उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि शांति बनाए रखने के लिए शक्ति का संतुलन बनाए रखने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरियाई नौसेना की ज़िम्मेदार गतिविधियों और भूमिका से देश के दुश्मनों की कार्रवाई सीमित होनी चाहिए और उन्हें रणनीतिक रूप से पीछे हटने पर मजबूर होना चाहिए।

किम ने उत्तर कोरियाई नौसेना को परमाणु हथियारों से लैस करने की प्रक्रिया में परमाणु युद्ध प्रणालियों के बहुआयामी एवं प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने और समुद्री सुरक्षा व युद्ध को रोकने के लिए अपनी सैन्य गतिविधियों को और स्पष्ट रूप से परिभाषित करने की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह के बाद, किम जोंग-उन नए विध्वंसक पर सवार हुए और उसका निरीक्षण किया। केसीएनए के अनुसार, उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी का यह जहाज़, देश के परमाणु प्रतिक्रिया प्रणाली का हिस्सा है और आदेश मिलने पर दुश्मनों को करारा जवाब देने के लिए तैयार रहेगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ेगा मानसून, 12 सितंबर से फिर सक्रियता के आसार Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ेगा मानसून, 12 सितंबर से फिर सक्रियता के आसार
राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कमजोर। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क, भरतपुर...
नदी के बहाव क्षेत्र में चल रही अवैध हथकड़ शराब की भट्ठी पर दबिश : 102 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार
सांसदों के लिए बहुमंजिला आवास हैं, सत्य निकेतन जैसे हादसे रोकने को विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए भी बनें हॉस्टल: कांग्रेस
राइजिंग राजस्थान से प्रदेश में बना निवेश अनुकूल वातावरण, मुख्य सचिव ने एमओयू के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
MPSC अभ्यर्थियों का पुणे में प्रदर्शन, चेयरमैन के इस्तीफे और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग; पेपर लीक की जांच पर जोर
हाड़ौती में 52 सरकारी कॉलेज, 51 में पीटीआई ही नहीं, स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी
असर खबर का : मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के दो वन रक्षकों को मिली चार्जशीट