लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तानी गैंगस्टर भट्टी को दी धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गैंगवार में बढ़ी तनातनी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तानी गैंगस्टर भट्टी को दी धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Lawrence Bishnoi गैंग सदस्य हरि बॉक्सर का हथियारों संग वीडियो वायरल, जिसमें पाकिस्तान के गैंगस्टर Shahzad Bhatti को धमकी दी गई। एजेंसियां जांच में जुटीं।

नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड की दुनिया में एक बार फिर हलचल मच गई है, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 4 मिनट 26 सेकंड के इस वीडियो में वह अत्याधुनिक हथियारों के साथ नजर आ रहा है. वीडियो में वह खुले तौर पर पाकिस्तान के गैंगस्टर और कथित आतंकी शहजाद भट्टी को धमकी देता दिखता है. हरि बॉक्सर के शब्द बेहद आक्रामक हैं।

हालांकि, इस वीडियो ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता भी बढ़ा दी है। वीडियो में हरि बॉक्सर बड़ी संख्या में हथियारों की नुमाइश करता दिखाई देता है। वह कैमरे के सामने जूता दिखाते हुए कहता है कि शहजाद भट्टी, लारेंस भाई के सामने कुछ भी नहीं है। उसके बयान में साफ तौर पर चुनौती झलकती है। वह कहता है कि जिस दिन चाहेंगे, उस दिन अंजाम तक पहुंचा देंगे। वह यह भी दावा करता है कि उनके पास इतने हथियार हैं कि हमला होने पर गोलियों की गिनती करना मुश्किल हो जाएगा. इस पूरे वीडियो में उसका लहजा उकसावे भरा नजर आता है।

दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब शहजाद भट्टी ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खुलासा किया था कि शहजाद भट्टी ने दिल्ली में कोर्ट पेशी के दौरान लॉरेंस बिश्नोई पर हमले की साजिश रची थी। बताया गया था कि इसके लिए शूटर भी भेजे गए थे, जिन्हें स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया था। इस खुलासे के बाद दोनों गैंग के बीच तनाव और बढ़ गया। 

बीते दिनों लॉरेंस गैंग ने यह दावा भी किया था कि पुर्तगाल में शहजाद भट्टी पर हमला किया गया, हालांकि उस हमले में उसकी जान बच गई थी। अब हरि बॉक्सर वीडियो में कह रहा है कि जल्द ही उसका काम तमाम कर दिया जाएगा। वह यह भी दावा करता है कि शहजाद को कभी लॉरेंस ने ही आगे बढ़ाया था, लेकिन अब वही उसके खिलाफ खड़ा हो गया है। इस बयान से गैंगवार की गहराई साफ झलकती है।

Read More तोशाखाना केस: इमरान-बुशरा को मिली 17-17 साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

जांच एजेंसियों का दावा

Read More उत्तरी नाइजीरिया में भीषण हादसा: सड़क दुर्घटना में 30 लोगों की मौत कई अन्य घायल, बचाव राहत कार्य जारी

भारतीय जांच एजेंसियों के मुताबिक, शहजाद भट्टी अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा है। एजेंसियों का दावा है कि पंजाब में हैंड ग्रेनेड से हुए कई हमलों के पीछे भी उसका हाथ रहा है। इन दावों ने मामले को सिर्फ गैंगवार से आगे बढ़ाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के दायरे में ला खड़ा किया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है, लेकिन जांच एजेंसियां लगातार इस नेटवर्क पर नजर रखे हुए हैं।

Read More रूस में बढ़ेंगे भारतीय कामगार, राजदूत बोले: 70,000 के पार पहुंचेगा आंकड़ा

बढ़ती गैंगवार

हरि बॉक्सर का यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब देश में संगठित अपराध और सीमा पार से जुड़े नेटवर्क पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। खुलेआम हथियारों की नुमाइश और धमकी भरे बयान कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि सोशल मीडिया के जरिए ऐसे वीडियो जारी करना गैंग की ताकत दिखाने और विरोधियों को डराने की रणनीति का हिस्सा होता है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली