लुफ्थांसा एयरलाइन ने रद्द की 20 हजार उड़ानें : सीट क्षमता में करीब एक प्रतिशत की कमी, ईंधन की कीमतें बढ़ने के कारण लिया फैसला

उड़ान क्षमता में 3% तक गिरावट दर्ज

लुफ्थांसा एयरलाइन ने रद्द की 20 हजार उड़ानें : सीट क्षमता में करीब एक प्रतिशत की कमी, ईंधन की कीमतें बढ़ने के कारण लिया फैसला

जेट फ्यूल महंगा होने से समर शेड्यूल की 20,000 उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। ईरान युद्ध के बाद ईंधन कीमतें दोगुनी हो गईं। इससे सीट क्षमता 1% घटेगी और 40,000 टन फ्यूल बचेगा। कंपनी पहले ही सिटीलाइन बंद कर 27 पुराने विमान ग्राउंड कर चुकी है; मई में क्षमता 3% घटी।

बर्लिन। यूरोप की एयरलाइन लुफ्थांसा एजी ने जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के दबाव में अपने समर शेड्यूल से 20 हजार उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। ईरान युद्ध के बाद ईंधन की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं, जिससे एयरलाइन की लागत बढ़ी है। इस कटौती से कुल सीट क्षमता में करीब 1% कमी आएगी और लगभग 40 हजार टन जेट फ्यूल की बचत होगी।
 
कंपनी पहले ही अपनी रीजनल यूनिट ‘सिटीलाइन’ बंद करने और 27 पुराने विमानों को ग्राउंड करने की घोषणा कर चुकी है। फिलहाल 120 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। मई में उड़ान क्षमता में 3% तक गिरावट दर्ज की गई है। 
 
Tags: Lufthansa

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2025 की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर।...
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग : हीटवेव के मद्देनजर आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील, विभाग ने जारी की एडवाइजरी
भीषण गर्मी में ‘गला तर’ ठेलों की बहार, कैरी पन्ना और नींबू सोडा की अधिक मांग
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित : राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला बने अध्यक्ष, 18 सदस्यीय टीम का गठन