ब्राजील में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आपराधिक समूह के खिलाफ अभियान में 64 लोगों की मौत, 81 लोग गिरफ्तार 

2,500 से ज्यादा नागरिकों एवं सैन्य पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया 

ब्राजील में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आपराधिक समूह के खिलाफ अभियान में 64 लोगों की मौत, 81 लोग गिरफ्तार 

ब्राजील में कॉम्प्लेक्सो डू अलेमाओ और पेन्हा फेवेलस में कोमांडो वर्मेलो गिरोह के खिलाफ बड़े सुरक्षा अभियान में कम से कम 64 मारे गए और 81 गिरफ्तार हुए। अभियान में 2,500 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी शामिल थे। पुलिस ने हथियार, गोला-बारूद और ड्रोन जब्त किए। अभियान का उद्देश्य गिरोह के क्षेत्रीय विस्तार और नार्कोटेरोरिज्म रोकना है।

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के कॉम्प्लेक्सो डू अलेमाओ और पेन्हा फेवेलस में कोमांडो वर्मेलो आपराधिक समूह के खिलाफ एक बड़े सुरक्षा अभियान में कम से कम 64 लोग मारे गए, जबकि 81 लोग गिरफ्तार किए गए। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।

रियो डी जेनेरो राज्य सरकार ने इस कार्रवाई को रियो के इतिहास में सबसे घातक अभियान करार दिया, जिसमें 2,500 से ज्यादा नागरिकों एवं सैन्य पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया और इसमें दोनों परिसरों के 26 समुदायों को निशाना बनाया गया। अधिकारियों ने कहा कि मारे गए लोगों में 56 कथित कोमांडो वर्मेलो के सदस्य और कई पुलिस अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों ने 31 राइफलों के साथ-साथ अन्य हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी जब्त किया है।

पुलिस ने एक साल से ज्यादा चली जांच से जुड़े 69 गिरफ्तारी वारंट और 180 तलाशी वारंट पर अमल करने की कोशिश की। हिरासत में लिए गए लोगों में चापाडाओ इलाके में हिंसा भड़काने का आरोपी कोमांडो वर्मेलो का एक संदिग्ध नेता भी शामिल है।

रियो राज्य के गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने इस अभियान को राज्य की ओर से नार्कोटेरोरिज्म के खिलाफ प्रतिक्रिया बताया और कहा कि इसका उद्देश्य रियो के आसपास एवं पड़ोसी नगरपालिकाओं में गिरोह के क्षेत्रीय विस्तार को रोकना है। अधिकारियों ने कहा कि गिरोह के सदस्यों ने पेन्हा परिसर में सुरक्षा बलों और नागरिकों पर विस्फोटक हमला करने के लिए ड्रोन का उपयोग किया। इस अभियान में हेलीकॉप्टर, ड्रोन, बख्तरबंद वाहन, विध्वंस इकाइयां और एम्बुलेंस तैनात की गईं।

Read More इजरायल से भारत को 40 हजार लाइट मशीन गनों की आपूर्ति शीघ्र 

स्थानीय अभियोजकों ने कहा कि'कोमांडो वर्मेलो द्वारा एक्सप्रेसवे से सटे फवेला को मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी के लिए रणनीतिक ठिकानों के रूप में उपयोग किया जाता है। सरकारी अभियोजक कार्यालय ने 67 लोगों के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने और तीन लोगों पर यातना देने का आरोप दायर किया है। पुलिस ने कहा कि अभियान जारी है तथा और ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।अभय सैनी 

Read More ट्रंप ने दी भारत पर नए आयात शुल्क लगाने की धमकी : चावल विशेष रूप से शामिल, कहा- दोनों देशों के साथ लंबी खींच रही व्यापार बातचीत 

 

Read More फेल हुआ ट्रंप का सीजफायर: थाईलैंड का कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक, थाई सैनिक की मौत, फिर शुरू हुई दोनों देशों में जंग

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद