मिखाइलो फेडोरोव होंगे यूक्रेन के नए रक्षा मंत्री : राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन में बड़ा फेरबदल: मिखाइलो फेडोरोव नए रक्षा मंत्री

मिखाइलो फेडोरोव होंगे यूक्रेन के नए रक्षा मंत्री : राष्ट्रपति जेलेंस्की

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने मिखाइलो फेडोरोव को यूक्रेन का नया रक्षा मंत्री नियुक्त करने की घोषणा की है। ड्रोन और डिजिटलीकरण के विशेषज्ञ फेडोरोव अब रक्षा मंत्रालय में बड़े सुधारों का नेतृत्व करेंगे।

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि डेनिस शमीहाल की जगह प्रथम उप प्रधानमंत्री मिखाइलो फेडोरोव नए रक्षा मंत्री बनेंगे।  जेलेंस्की ने अपने शाम के संबोधन में कहा, मैंने यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के कामकाज का प्रारूप बदलने का निर्णय लिया है। मैंने मिखाइलो फेडोरोव को यूक्रेन का नया रक्षा मंत्री बनने का प्रस्ताव दिया है। 

उन्होंने कहा कि फेडोरोव ड्रोन संबंधित मुद्दों में गहराई से शामिल रहे हैं और सरकारी सेवाओं एवं प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण पर बहुत प्रभावी तरीके से काम कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा, हमें सभी सैन्य कर्मियों, सैन्य कमान, राष्ट्रीय हथियार निर्माताओं और यूक्रेन के भागीदारों के साथ मिलकर रक्षा क्षेत्र में ऐसे बदलाव लागू करने होंगे जो मददगार साबित होंगे। इससे पहले दिन में, जेलेंस्की ने रक्षा खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव को राष्ट्रपति कार्यालय का नया प्रमुख नियुक्त किया। जबकि ओलेह इवाशचेंको ने श्री बुडानोव के स्थान पर रक्षा खुफिया प्रमुख का पदभार संभाला।

Post Comment

Comment List

Latest News

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
बारामूला के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश को विफल कर दिया। ऑपरेशन डिग्गी-2 के तहत एक...
शासन सचिव यूडीएच ने किया द्रव्यवती नदी का निरीक्षण : जेडीए ने नई सीवर पाइपलाइन डालने का कार्य किया प्रारंभ, ताकि नदी में प्रदूषण रोका जा सके
गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल की नहीं होगी परेशानी : मुख्यमंत्री ने हर गांव एवं कस्बे में प्रभावी पेयजल प्रबंधन के दिए निर्देश, नलकूपों की मरम्मत और पाइपलाइनों को करे दुरस्त
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लारा लूमर ने भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए मांगी माफी
तेज गर्मी के साथ मटकों की बढ़ी मांग : मिट्टी की खुशबू और शीतल अहसास, ठंडे पानी के लिए लोग खरीद रहे मटके
रक्षा बल विजन-2047 में रासायनिक: जैविक और परमाणु खतरों को गंभीर चुनौती बताया; भविष्य के युद्धों के प्रति भारत बना रहा रणनीति, नए खतरों से निपटने के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार करने का खाका बनाया
विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक