सऊदी अरब  में एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला : 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल

यरपोर्ट का संचालन अस्थायी रूप से रोका

सऊदी अरब  में एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला : 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल
किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत और 309 से अधिक घायल हो गए। कई की हालत गंभीर है। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद कर 225 उड़ानें रद्द की गईं। फ्लाईदुबई, लुफ्थांसा और पीआईए ने सेवाएं रोकीं। अमेरिका ने नागरिकों को एयरपोर्ट से दूर रहने की सलाह दी।

रियाद। सऊदी अरब के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 309 से अधिक घायल हो गए। सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, मृतकों में चार सऊदी नागरिक, दो बांग्लादेशी और अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फलस्तीन तथा सूडान के एक-एक नागरिक शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है।

हमले के बाद एयरपोर्ट का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की ओर मोड़ा गया। फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में रियाद एयरपोर्ट की 225 उड़ानें रद्द हुईं। फ्लाईदुबई, लुफ्थांसा समूह और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने सऊदी अरब के लिए सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। अमेरिका ने अपने नागरिकों को एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

 

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में फिर व्यापक हिंसा, ताजा झड़पों में तीन की मौत; कुकी और नागा हथियारबंद गुट लगातार कर रहे एक दूसरे पर गोलीबारी मणिपुर में फिर व्यापक हिंसा, ताजा झड़पों में तीन की मौत; कुकी और नागा हथियारबंद गुट लगातार कर रहे एक दूसरे पर गोलीबारी
मणिपुर के कामजोंग और उखरुल जिलों में हथियारबंद गुटों के बीच हुई खूनी झड़पों में तीन लोगों की मौत हो...
त्योहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी : ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजनाएं, डीजीपी ने कहा-एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम
दीपके, सौरभ और रांका कोर्ट से रिहा: जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन का ऐलान, CJP नेताओं की रिहाई के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन : पहले से अधिक बुलंद करेंगे आवाज, कहा- गुंडागर्दी पर उतरी पुलिस
महिला सुरक्षा पर कांग्रेस को घेरा, राहुल-प्रियंका से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मांगा जवाब
सऊदी अरब  में एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला : 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल
गुलजार रहे जयपुर के पर्यटन स्थल : आमेर महल में उमड़े 7100 पर्यटक, हवामहल और जंतर-मंतर में भी रही रौनक