भारत-नेपाल मैत्री: पीएम मोदी ने दी बालेन शाह को बधाई, कहा-मिलकर करेंगे दोनों देशों की प्रगति के लिए काम

नेपाल के पीएम बनने पर मोदी ने दी बालेंद्र शाह को बधाई

भारत-नेपाल मैत्री: पीएम मोदी ने दी बालेन शाह को बधाई, कहा-मिलकर करेंगे दोनों देशों की प्रगति के लिए काम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के सबसे युवा और 47वें प्रधानमंत्री बालेन शाह को शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि उनका नेतृत्व भारत-नेपाल संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। दोनों नेता जन-कल्याण और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने को उत्सुक हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह को देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह के शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह नेपाल के नए प्रधानमंत्री के साथ मिलकर दोनों देशों के लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, " नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बालेंद्र शाह को हार्दिक बधाई।" उन्होंने कहा, "आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर व्यक्त किए गए विश्वास को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल मित्रता और सहयोग को हमारे दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए और भी नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर कार्य करने की अपेक्षा करता हूँ।" बालेंद्र शाह ने नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। वह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह शनिवार को जारी करेंगे ममता सरकार के खिलाफ 14-सूत्रीय आरोप-पत्र, तृणमूल के भीतर कुशासन और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह शनिवार को जारी करेंगे ममता सरकार के खिलाफ 14-सूत्रीय आरोप-पत्र, तृणमूल के भीतर कुशासन और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ 14-सूत्रीय आरोप पत्र जारी करेंगे। 40 पन्नों...
जल प्रबंधन परियोजनाओं की गणना समयबद्ध पूर्ण, प्रदेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने सरकार की पॉलिसी पर उठाए सवाल, कहा- निवेश और रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता नहीं
उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 : 100 मीटर के दायरे में स्थित समस्त साइबर कैफे एवं ई-मित्र रहेंगे बंद, जिला प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से विशेष निगरानी तंत्र विकसित
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में लगेगा ई-मित्र काउंटर, मरीजों को कई प्रकार की दस्तावेजी सुविधा प्राप्त
पीएम-कुसुम योजना से राजस्थान में ऊर्जा क्रांति, 3462 मेगावाट के 1525 संयंत्र स्थापित
आर यू एच एस में एलर्जी क्लिनिक शुरू, देश में लगभग 20–30 प्रतिशत लोग किसी न किसी प्रकार की एलर्जी से प्रभावित