रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने खोले कई राज, कहा गोला-बारूद चाहिए, सवारी नहीं

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सीक्रेट बंकर का खुलासा

रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने खोले कई राज, कहा गोला-बारूद चाहिए, सवारी नहीं

रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने उस सीक्रेट बंकर का खुलासा किया। रूसी आक्रमण का डटकर मुकाबला किया। भावुक वीडियो में उन्होंने कीव के सुरक्षित परिसर और बाइडेन के साथ हुई ऐतिहासिक बातचीत को साझा किया। जेलेंस्की ने अपना प्रसिद्ध संकल्प दोहराया—"मुझे सवारी नहीं, गोला-बारूद चाहिए।"

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध को ठीक चार साल पूरे होने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने उस सीक्रेट बंकर का खुलासा किया है, जहां से उन्होंने रूस के आक्रमण का पहला जवाब दिया था। युद्ध के चार साल पूरे होने के मौके पर जेलेंस्की ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक भावुक करने वाला वीडियो जारी किया। यह वीडियो कीव के सुरक्षित बंकर कॉम्प्लेक्स के अंदर रिकॉर्ड किया गया।

19 मिनट के वीडियो मैसेज में क्या है?

लगभग 19 मिनट लंबे इस भाषण में जेलेंस्की ने बताया कि व्लादिमीर पुतिन अपने मकसद हासिल करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। वे यूक्रेनी जनता की एकजुटता को कभी नहीं तोड़ पाए। उन्होंने कहा, यह आॅफिस, बैंकोवा स्ट्रीट पर बंकर में यह छोटा कमरा यहीं पर मैंने युद्ध की शुरूआत में दुनिया के नेताओं के साथ अपनी पहली बातचीत की थी। वीडियो में जेलेंस्की ने उस कमरे की याद ताजा की, जहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की थी। उन्होंने बताया, यहां मैंने प्रेसिडेंट जो बाइडेन से बात की, और यहीं मैंने सुना कि वोलोडिमिर, खतरा है। आपको यूक्रेन को तुरंत छोड़ना होगा। हम इसमें मदद करने के लिए तैयार हैं। इस पर जेलेंस्की ने जवाब दिया, मुझे गोला-बारूद चाहिए, सवारी नहीं। यह जवाब 26 फरवरी 2022 को ब्रिटिश दूतावास के जरिए मैसेज दिया गया था, जब युद्ध शुरू हुए मात्र दो दिन बीते थे।

जेलेंस्की ने सुनाई बंकर की कहानी 

Read More संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव गिरा: होर्मुज खोलने की मांग पर चीन-रूस का वीटो, ट्रम्प की धमकी, आज रात ईरान की पूरी सभ्यता खत्म होगी

?वीडियो फुटेज में सोवियत युग का विशाल बम शेल्टर साफ नजर आया, जिसे कीव पर हमले की स्थिति में पूरी सरकार को बचाने के लिए बनाया गया था। इसमें राष्ट्रपति कार्यालय, मंत्रिमंडल और संसद के लिए अलग-अलग छोटे कमरे दिखे। हर कमरे में करीब एक दर्जन कुर्सियां, टीवी स्क्रीन और यूक्रेनी झंडा मौजूद था। दीवारों पर काली केबलें, छत पर गैस पाइप और बिजली बॉक्स दिखे। नीले-पीले साइन सुरंगों में रास्ता दिखाते थे, जबकि चमकीले पोस्टर यूक्रेनी सैनिकों को श्रद्धांजलि देते नजर आए।

Read More अमेरिका-ईरान में सीजफायर पर जुबानी ‘फायर’: वार्ता के लिए वेंस पाकिस्तान रवाना, ईरान के प्रतिनिधिमंडल को लेकर अनिश्चितता

ट्रंप का प्रस्ताव 

Read More अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट

चार साल की जंग और भारी नुकसान के बाद यूक्रेन अब थकान महसूस कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कीव पर शांति समझौते का दबाव बढ़ा रहे हैं, जिसमें रूस को कुछ इलाका देने का प्राविधान शामिल हो सकता है। रूस की तरफ से लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों ने स्थिति को कठिन बना दिया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित