टोक्यो में सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत, अन्य 8 घायल
टोक्यो सड़क हादसा
टोक्यो के अकासाका इलाके में लाल बत्ती उल्लंघन से भीषण सड़क हादसा हुआ; टैक्सी सवार एक व्यक्ति की मौत, छह वाहन टकराए, आठ लोग घायल।
टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट कार्यालय में काम करने वाले एक 69 वर्षीय अनुबंधित कर्मचारी ने ट्रैफिक के लाल सिग्नल की अनदेखी करने से स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम करीब 6.35 बजे टोक्यो के व्यस्त अकासाका जिले में एक चौराहे पर यह दुर्घटना हो गयी।
मृतक की पहचान एक निजी कंपनी में काम करने वाले नोबोरु आकाशी के रूप में हुई है। वह एक टैक्सी में सवार थे जब एक अन्य कार आकर टकरा गयी। इस हादसे में कचरा ढोने वाले ट्रक सहित छह वाहनों के हादसाग्रस्त हो जाने से 20 से 60 वर्ष की आयु के आठ पुरुषों और महिलाओं को गंभीर से लेकर मामूली चोटें आई हैं।

Comment List