ऑस्कर 2026 : फिल्म ‘सिनर्स’ में दमदार अभिनय के लिए बी. जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

फिल्म ‘सिनर्स’ को कुल 16 नॉमिनेशन मिले

ऑस्कर 2026 : फिल्म ‘सिनर्स’ में दमदार अभिनय के लिए बी. जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब
लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन हुआ। जॉर्डन ने फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब जीता, जबकि जेसी बकले ‘हैमनेट’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस बनीं और पहली आयरिश विजेता बनीं। ‘सिनर्स’ को 16 नॉमिनेशन मिले।

लॉस एंजिल्स। शहर के ओवेशन हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस साल बेस्ट एक्टर का ऑस्कर माइकल बी. जॉर्डन ने फिल्म ‘सिनर्स’ में अपने दमदार अभिनय के लिए जीता। उन्होंने इस कैटेगरी में टिमोथी चालमेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया। रयान कूग्लर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिनर्स’ को कुल 16 नॉमिनेशन मिले और इसने बेस्ट कास्ट (एन्सेम्बल) अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जेसी बकले ने फिल्म ‘हैमनेट’ में शानदार अभिनय के लिए जीता। इसके साथ ही वह इस श्रेणी में ऑस्कर जीतने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री बन गईं। अकादमी ने कुल 24 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए। कार्यक्रम की मेजबानी कॉनन ओ'ब्रायन ने लगातार दूसरे साल की। 

 

Tags: award

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग