आइवरी कोस्ट में ट्रक से टकराई यात्री अनियंत्रित बस : कई बार पलटने के बाद खाई में गिरी, हादसे में 8 लोगों की मौत

उपकरण ले जा रहा था ट्रक

आइवरी कोस्ट में ट्रक से टकराई यात्री अनियंत्रित बस : कई बार पलटने के बाद खाई में गिरी, हादसे में 8 लोगों की मौत
उत्तरी आइवरी कोस्ट के नियाकरामांडौगू के पास गुरुवार को एक यात्री बस भारी उपकरण ले जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस सड़क से उतरकर कई बार पलटी और खाई में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक घायल हुए। देश में लापरवाही, खराब वाहन और ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं।

अबिदजान। उत्तरी आइवरी कोस्ट के नियाकरामांडौगू शहर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी और 50 से अधिक अन्य लोग घायल हो गये। एक सुरक्षा स्रोत से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार को उत्तरी आइवरी कोस्ट से राजधानी अबिदजान की ओर जा रही एक यात्री बस भारी उपकरण ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गयी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गयी और कई बार पलटने के बाद खाई में जा गिरी।

आइवरी कोस्ट में ड्राइवरों की लापरवाही, वाहनों की खराब स्थिति और ओवरलोडिंग सड़क हादसों के मुख्य कारणों में शामिल हैं। इस पश्चिम अफ्रीकी देश के इवोरियन ऑफिस ऑफ रोड सेफ्टी के आंकड़ों के मुताबिक, यहां हर साल करीब 6 हजार सड़क हादसों में लगभग 600 लोगों की मौत होती है और 13,000 से अधिक लोग घायल होते हैं।

 

Read More भारत-बांग्लादेश संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत: ढाका में दिनेश त्रिवेदी की तैनाती, जल बंटवारे से सुरक्षा तक कई मुद्दे अहम

Read More होर्मुज के पास अमेरिका का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, ट्रंप बोले- दोनों पायलट सुरक्षित

Read More डीआरसी में इबोला का प्रकोप: संक्रमितों का आंकड़ा 381 के पार; 63 की मौत, WHO ने घोषित किया हेल्थ इमरजेंसी

 

 

 

 

Tags: truck

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रूस में सुदर्शन पटनायक का सम्मान, ग्रैंड सैंड मास्टर कप पाने वाले पहले भारतीय बने रूस में सुदर्शन पटनायक का सम्मान, ग्रैंड सैंड मास्टर कप पाने वाले पहले भारतीय बने
ओडिशा के प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रूस में 'रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026' जीतकर इतिहास रच दिया...
भाजपा किसान मोर्चा की प्राकृतिक खेती की किसानों को दी ट्रेनिंग, प्रदेशभर से आए किसान
फोन पर बातचीत बंद करने से भड़का युवक : युवती के घर तमंचा लेकर पहुंचा, गोली मारकर किया घायल
कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह का गजेन्द्र खींवसर पर जुबानी हमला, कहा- चिकित्सा मंत्री का बयान महिलाओं का अपमान
‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, ओटीटी पर सबसे बड़े डेब्यू वीक का खिताब किया अपने नाम
संविदा नौकरी छूटने के सदमे में नर्सिंगकर्मी ने की आत्महत्या, SMS अस्पताल में शोक की लहर
भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिजली गुल मामला : घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश, ऊर्जा मंत्री ने दी दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी