मोजाग्बिक के 6 फीट लंबे राष्ट्रपति से पुतिन की मुलाकात, फोटो देखकर लोग कर रहे ट्रोल 

तस्वीर पर छिड़ी चर्चा

मोजाग्बिक के 6 फीट लंबे राष्ट्रपति से पुतिन की मुलाकात, फोटो देखकर लोग कर रहे ट्रोल 
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डैनियल चापो की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। करीब 6 फीट 8 इंच लंबे चापो के सामने पुतिन छोटे नजर आए, जिस पर यूजर्स ने मजाकिया टिप्पणियां कीं। एक यूजर ने लिखा, पुतिन को बैठने के बजाय खड़ा होना चाहिए था।

मॉस्को। मोजाग्बिक के राष्ट्रपति डैनियल चापो और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की मुलाकात के बाद लोग पुतिन को ट्रोल कर रहे है। रिपोर्ट्स के अनुसार पुतिन की लंबाई करीब 5 फीट 7 इंच, जबकि चापो की लंबाई लगभग 6 फीट 8 इंच बताई गई है। पुतिन की चापो से मुलाकात के बाद सामने आई तस्वीर को लेकर लोग उनका मजाक बना रहे है। तस्वीर में चापो, पुतिन से काफी लंबे नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि पुतिन को खड़ा होना चाहिए था, बैठना नहीं। वहीं, दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि आपने पुतिन को इतना छोटा कैसे दिखा दिया। पुतिन की तस्वीर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर मीम्स बना रहे है। 

चापो ने कहा कि हम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर तीसरे रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मॉस्को में हैं। हमारी यह उपस्थिति मोजाम्बिक, रूस और अफ्रीकी देशों के बीच संवाद, सहयोग और संबंधों को मजबूत करने के महत्व को दर्शाती है। इसी कार्यक्रम के तहत आज हमने गैस निर्यातक देशों के मंच के आठवें शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया। इसमें हमने जोर दिया कि ऊर्जा संसाधनों का उपयोग हमारे लोगों के विकास और देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए।

Tags: putin

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हाईकोर्ट ने नाबालिग से गैंगरेप के 4 मुल्जिमों की उम्रकैद की सजा रद्द की, जानें पूरा मामला  हाईकोर्ट ने नाबालिग से गैंगरेप के 4 मुल्जिमों की उम्रकैद की सजा रद्द की, जानें पूरा मामला 
राजस्थान हाईकोर्ट ने अलवर में नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे याचिकाकर्ताओं...
फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण पत्र से शिक्षक भर्ती में चयन का खेल, पीटीआई समेत चार ने किया समर्पण
टी-20 रैंकिंग में फिर नंबर 1 बने अभिषेक शर्मा , साहिबजादा फरहान दूसरे और ईशान किशन तीसरे स्थान पर पहुंचे
एक तरफ तूफान, दूसरी तरफ किलकारियां: ओडिशा में 900 से ज्यादा बच्चों का जन्म, किसी का नाम अर्नब तो किसी का रखा तूफान
दिल्ली SIR पर निर्वाचन आयोग से पूछे कड़े सवाल, वोटर लिस्ट में छूटे लोगों से फार्म-6 क्यों भरवाया जा रहा: SC
दिन-दहाड़े कैश कलेक्शन के 20 लाख लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 18.93 लाख रुपए नकदी समेत वाहन बरामद 
टी-20 के बाद वनडे में भी भारत ने किया क्लीन स्वीप, वैष्णवी का पंजा, जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया