नेपाल में बाढ़ से 475 लोगों की मौत : सैकड़ों लोग अभी भी लापता, बचाव टीमें शवों की कर रही तलाश

लापता लोगों की रिपोर्ट का कर रहे मिलान

नेपाल में बाढ़ से 475 लोगों की मौत : सैकड़ों लोग अभी भी लापता, बचाव टीमें शवों की कर रही तलाश
भोटेकोशी क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। अब तक 475 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 667 पर्यटक व यात्री लापता हैं। इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। सेना, पुलिस और हेलीकॉप्टरों की मदद से नदी किनारे और प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत-बचाव अभियान जारी है।

काठमांडू। नेपाल के भोटेकोशी में अचानक आयी भयानक बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 475 हो गयी है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। बचाव टीमें नदी और निचले इलाकों में लापता लोगों और शवों की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में पानी और मलबे का तेज बहाव आ गया। इस आपदा में घर, पुल, सड़कें और दूसरे बुनियादी ढांचे बह गये, जबकि कुछ इलाकों में रहने वाले लोग और यात्री देश के बाकी हिस्सों से कट गये। अधिकारी अलग-अलग जिलों से मरने वालों और लापता लोगों की रिपोर्ट का मिलान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों का पता नहीं चला है, उनमें बड़ी संख्या में पर्यटक और ट्रेकर्स शामिल हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों में 127 नेपालियों समेत 667 पर्यटक और यात्री अभी भी लापता हैं। बोर्ड ने कहा कि वह उन पर्यटकों और यात्रियों का पता लगा रहा है, जो बाढ़ आने पर रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग में थे, या वहां से गुजर रहे थे। लापता लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बोर्ड ने कहा कि प्रभावित इलाकों से 31 विदेशी नागरिकों को बचाया गया है, जिनमें एक भारतीय, चार दक्षिण कोरियाई, दो अमेरिकी, दो रूसी, दो इतालवी, एक बल्गेरियाई और एक स्विस नागरिक शामिल हैं। बचाये गये बाकी 18 लोगों की राष्ट्रीयता की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

पर्यटन, संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन और नागरिक उड्डयन, पर्यटकपुलिस और पर्यटन क्षेत्र की दूसरी एजेंसियां लापता यात्रियों के बारे में जानकारी इकट्‌ठा कर रही हैं और उसे सत्यापित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे तलाश और बचाव की कोशिश में ट्रैवल एजेंसियों, ट्रेकिंग कंपनियों, गाइड, स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी समन्वय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल को तलाश, बचाव और निकासी अभियान के लिए तैनात किया गया है। अलग-थलग इलाकों तक पहुंचने और बचे हुए लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया है, जबकि मैदानी टीमें नदी के किनारों और नीचे की बस्तियों में तलाश जारी रखे हुए हैं। बाढ़ ने इलाके में परिवहन संपर्क और दूसरे बुनियादी ढांचों को भी बहुत नुकसान पहुंचाया है, जिससे प्रभावित समुदायों तक पहुंचने की कोशिशें मुश्किल हो गयी हैं। अचानक आयी बाढ़ के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है।    

 

Read More अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध

Tags: flood

Post Comment

Comment List

Latest News

नेपाल में अब झील के बढ़ते तलस्तर से तबाही की आशंका : आ सकती है एक और विनाशकारी बाढ़, चीन ने जारी किया अलर्ट नेपाल में अब झील के बढ़ते तलस्तर से तबाही की आशंका : आ सकती है एक और विनाशकारी बाढ़, चीन ने जारी किया अलर्ट
भूस्खलन से बनी झील का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चीन और नेपाल ने झील टूटने पर विनाशकारी बाढ़...
ऑटो वालों की मराठी पर बढ़ा समय : संजय राउत ने फडणवीस पर साधा निशाना, बोले - दिल्ली के आगे झुकी सरकार 
प्रदेश में मानसून कमजोर : अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान, छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना
लोकभवन में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन का पर्व, महिलाओं ने बागड़े को बांधी राखी
नेपाल में बाढ़ से 475 लोगों की मौत : सैकड़ों लोग अभी भी लापता, बचाव टीमें शवों की कर रही तलाश
नेपाल में हालात अभी भी सामान्य नहीं : सरकार ने पर्यटकों का पता लगाने की कोशिशें की तेज, खड़गे ने कहा- संपर्कों को कर रहे मजबूत
विलायती बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें क्या है भाव