ब्रिटेन में सियासी हलचल: क्या प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर देंगे इस्तीफा?

सरकारी कार्यों और नीतिगत एजेंडे पर पूरा ध्यान केंद्रित

ब्रिटेन में सियासी हलचल: क्या प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर देंगे इस्तीफा?
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा सस्पेंस पैदा हो गया है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के संभावित इस्तीफे की अटकलों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, एंडी बर्नहैम की चुनावी जीत से लेबर पार्टी में नेतृत्व को लेकर बहस तेज हो गई है। माना जा रहा है कि स्टार्मर सोमवार तक अपने राजनीतिक भविष्य पर बड़ा फैसला ले सकते हैं।

लंदन। ब्रिटेन की राजनीति में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि स्टार्मर अपने पद से इस्तीफा देने पर विचार कर सकते हैं, हालांकि उनके करीबी सहयोगियों ने इन खबरों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री फिलहाल अपने सरकारी कार्यों और नीतिगत एजेंडे पर पूरा ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।

यह चर्चा ऐसे समय में सामने आई है, जब उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहैम ने ग्रेटर मैनचेस्टर में हुए एक महत्वपूर्ण चुनाव में संसदीय सीट जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की है। इससे लेबर पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर बहस तेज होने की बात कही जा रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्टार्मर अपने ग्रामीण आधिकारिक आवास चेकर में परिवार और करीबी सलाहकारों से चर्चा के बाद आगे की रणनीति तय कर सकते हैं। वहीं, लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उम्मीद है कि सोमवार तक उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। स्टार्मर ने हाल ही में पार्टी नेताओं से एकजुट रहने और आंतरिक मतभेदों से बचने की अपील भी की है।

 

Tags: starmer

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ज्ञानेश कुमार ने किया बीएलओ और सुपरवाइजर्स से संवाद : BLO मेरे परिवार का हिस्सा, बोले- लोकतंत्र की सफलता में उनकी महत्ती भूमिका  ज्ञानेश कुमार ने किया बीएलओ और सुपरवाइजर्स से संवाद : BLO मेरे परिवार का हिस्सा, बोले- लोकतंत्र की सफलता में उनकी महत्ती भूमिका 
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जयपुर में 700 बीएलओ से संवाद करते हुए उन्हें निर्वाचन आयोग और मतदाताओं के बीच की...
"आबू राज" नाम लोकार्पण के साथ विकास कार्यों का शिलान्यास ; माउंट आबू में देवताओंं का वास, यहां आकर मैं धन्य हुआ: भजनलाल
संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाया योग दिवस, योग की महत्ता पर डाला प्रकाश
कपूरथला में शादी बनी रणभूमि: मामूली कहासुनी में युवक का हाथ कटा, 2 गंभीर रूप से घायल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरपीए में योगोत्सव, 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
शेयर बाजार आउटलुक: वैश्विक कारकों और मानसून की प्रगति से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार उछाल
ब्रिटेन में सियासी हलचल: क्या प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर देंगे इस्तीफा?