लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के समन्वय से भारत में नई कार्रवाइयों की तैयारी

बहावलपुर में आतंकी संगठनों की संयुक्त बैठक से बढ़ी चिंता

लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के समन्वय से भारत में नई कार्रवाइयों की तैयारी

पाकिस्तान के बहावलपुर में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की संयुक्त बैठक की खबर से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में भारत के खिलाफ नए आतंकी अभियानों की रणनीति पर चर्चा की गई है।

बहावलपुर। पाकिस्तान में आतंकवाद का गढ़ कहा जाने वाला बहालवपुर एक बार फिर सुर्खियों में है। यह वही बहावलपुर है, जिसे भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मिट्टी में मिला दिया था। लेकिन, खबर है कि एक बार फिर पाकिस्तान के दो प्रमुख आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद ने बहावलपुर में संयुक्त बैठक की है। इस बैठक में भारत के खिलाफ आतंकी अभियानों पर चर्चा हुई है। इन दोनों आतंकी समूहों के एक होने और बहावलपुर में बड़ी बैठक करने से भारत की चिंता बढ़ गई है।

बैठक की तस्वीरें भी आईं सामने

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के बैठक की तस्वीरें भी आई हैं। इन तस्वीरों में लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी जैश कमांडरों के साथ दिखाई दिया है। ये तस्वीरें इंटेलिजेंस कम्युनिटी की उन चेतावनियों को दिखाती हैं जिनमें लश्कर-ए-तैयब और जैश-ए-मोहम्मद एक साथ काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इनकी यह बैठक पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर हुई है। 

रावलकोट में फिर से बनाए जा रहे टेरर लॉन्च पैड

Read More कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के ईंधन टैंक पर ड्रोन हमला, सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर

रिपोर्ट में इंटेलिजेंस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट में टेरर लॉन्च पैड फिर से बनाए जा रहे हैं। इस आतंकी अड्डे को भी भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नेस्तनाबूद किया था। पिछले महीने भी ऐसी रिपोर्ट आई थी कि जैश-ए-मोहम्मद लाल किले पर कार बम विस्फोट के बाद एक और फिदायीन स्क्वॉड तैयार कर रहा है, ताकि भारत में नया हमला किया जा सके। जैश इसके लिए भारी मात्रा में फंड भी जमा कर रहा है। 

Read More ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव

पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों को कश्मीर में घुसपैठ के लिए उकसा रहा है। इसके लिए ये आतंकी समूह पाकिस्तान सरकार की मदद से लोगों से कश्मीर के नाम पर चंदा इकट्ठा कर रही हैं। इन चंदों को डिजिटली रूप से भी जमा किया जा रहा है, जिसमें एक पाकि स्तान का एक अतंकी ऐप भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, इस ऐप का इस्तेमाल लाल किले के पास विस्फोट के लिए फंड इकट्ठा करने में भी किया गया था।

Read More ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला