प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी पीटर मैग्यार को बधाई : भारत-हंगरी के बीच द्विपक्षीय एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर, साथ मिलकर काम करने की जताई उत्सुकता

भारत-हंगरी दोस्ती: पीएम मोदी ने दी पीटर मैग्यार को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी पीटर मैग्यार को बधाई : भारत-हंगरी के बीच द्विपक्षीय एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर, साथ मिलकर काम करने की जताई उत्सुकता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हंगरी के चुनावों में पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने दोनों देशों के बीच साझा मूल्यों और अटूट सम्मान पर जोर देते हुए रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प जताया। यह सहयोग व्यापार, तकनीक और भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी को और मजबूत करेगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को हंगरी के चुनावों में पीटर मैग्यार और उनकी टिस्ज़ा पार्टी की शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय एवं रणनीतिक संबंधों को गहरा करने के महत्व पर जोर दिया।  पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा कि पीटर मैग्यार  और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। पीएम मोदी ने भारत और हंगरी के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों देश "गहरी मित्रता, साझा मूल्यों और अटूट आपसी सम्मान से बंधे हुए हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्य में सहयोग को लेकर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए श्री मग्यार के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने आगे कहा, "मैं आपके साथ मिलकर द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने और हमारे लोगों की साझा समृद्धि एवं कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।" भारत और हंगरी के बीच परंपरागत रूप से सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं, जिनमें व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है। हंगरी मध्य यूरोप में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है और दोनों देशों ने हाल के वर्षों में आर्थिक एवं राजनयिक संबंधों को लगातार वृद्धि की है।

प्रधानमंत्री मोदी के संदेश में भारत के लिए एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार के रूप में यूरोपीय संघ के व्यापक महत्व पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी ने हाल के वर्षों में तेज हुई है जो व्यापार, जलवायु कार्रवाई, डिजिटल परिवर्तन और वैश्विक शासन जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन