सी.पी. राधाकृष्णन ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से की मुलाकात, हिंद महासागर में स्थिरता का लिया संकल्प

राष्ट्रपति हर्मिनी को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

सी.पी. राधाकृष्णन ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से की मुलाकात, हिंद महासागर में स्थिरता का लिया संकल्प

विक्टोरिया में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात कर भारत-सेशेल्स सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की। राधाकृष्णन ने हर्मिनी को पदभार ग्रहण पर बधाई दी और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति व समृद्धि के प्रति साझा प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लै से भी मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग पर विचार-विमर्श किया।

विक्टोरिया। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विक्टोरिया स्थित स्टेट हाउस में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने भारत और सेशेल्स के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत और विस्तारित करने के तरीकों पर चर्चा की। भारत सरकार और जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति हर्मिनी को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र और व्यापक वैश्विक दक्षिण में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले उपराष्ट्रपति ने स्टेट हाउस में सेशेल्स के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लै से मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

राधाकृष्णन ने पिल्लै को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, दोनों नेताओं ने साझा विरासत, संस्कृति और लोगों के आपसी संबंधों पर आधारित बहुआयामी भारत-सेशेल्स संबंधों पर चर्चा की। राधाकृष्णन रविवार को विक्टोरिया के यूनिटी स्टेडियम में राष्ट्रपति हर्मिनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।  उपराष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में पैट्रिक हर्मिनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर प्रसन्नता हुई। भारत सरकार और लोगों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद