रिपोर्ट में दावा : ईरान की 70 प्रतिशत मिसाइल क्षमता सुरक्षित, हॉर्मुज में फिर बनाई पहुंच

मिसाइल प्रक्षेपण प्रणालियों का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा मौजूद

रिपोर्ट में दावा : ईरान की 70 प्रतिशत मिसाइल क्षमता सुरक्षित, हॉर्मुज में फिर बनाई पहुंच

अमेरिकी खुफिया के अनुसार ईरान ने अपनी 70% मिसाइल क्षमता सुरक्षित रखी है और हॉर्मुज के पास 33 में से 30 प्रक्षेपण स्थलों तक पहुंच बहाल कर ली है। 90% भूमिगत केंद्र सक्रिय बताए गए। 28 फरवरी अमेरिका-इजरायल हमलों बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की। 7 अप्रैल युद्धविराम बाद तनाव जारी। इस्लामाबाद वार्ता विफल और अमेरिकी नाकेबंदी लगी।

वॉशिंगटन। ईरान ने अपनी मिसाइल क्षमता का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा सुरक्षित रखा है और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास 33 में से 30 प्रक्षेपण स्थलों तक फिर से पहुंच बना ली है। अमेरिकी खुफिया आंकड़ों के हवाले से बताया कि ईरान के पास अभी भी अपनी मिसाइल प्रक्षेपण प्रणालियों का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा मौजूद है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने अपने 90 प्रतिशत भूमिगत केंद्रों और प्रक्षेपण प्रणालियों तक पहुंच बहाल कर ली है, जो आंशिक या पूर्ण रूप से उपयोग के लिए तैयार हैं।

गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरानी क्षेत्र पर हमले शुरू किए थे। ईरान ने इसके जवाब में इजरायली क्षेत्र और पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य केंद्रों पर हमला किया। अमेरिका और इजरायल ने दावा किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से पैदा हुए खतरे का मुकाबला करने के लिए उनका निवारक हमला आवश्यक था, लेकिन उन्होंने जल्द ही यह स्पष्ट कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं। गत सात अप्रैल को अमेरिका और ईरान ने युद्धविराम की घोषणा की थी। इसके बाद इस्लामाबाद में हुई बातचीत बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई थी, जिसके बाद से अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी कर दी है।

Tags: missile

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों की निःशुल्क यात्रा का होगा डिजिटल सत्यापन, पंजीकरण परीक्षा से 36 घंटे पहले रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों की निःशुल्क यात्रा का होगा डिजिटल सत्यापन, पंजीकरण परीक्षा से 36 घंटे पहले
राजस्थान रोडवेज ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलने वाली निःशुल्क बस यात्रा सुविधा को अधिक पारदर्शी...
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की गला दबाकर हत्या : 3 महीने से रह रहे थे साथ; आरोपी गिरफ्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में न्यायिक प्रकरणों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, अवमानना मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर
राज्य स्तरीय समिति करेगी अमृत 2.0 कार्यों की निरंतर समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार: सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 74,608 पर खुला, इन शेयरों में दिखा एक्शन
NEET पेपर लीक मामला : BJP युवा मोर्चा से जुड़ा नेता और भाई CBI गिरफ्त में, 15 लाख रुपये में बेचा था पेपर
ओडीओपी नीति के तहत दौसा से बालोतरा तक आधुनिक लैब, टेक्नोलॉजी सेंटर और वेयरहाउस होंगे विकसित