नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई

इसके लिए अपने स्तर पर नहीं बनाएंगे नया कानून

नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई
ममदानी ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने शहर आते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी की कानूनी संभावनाओं की समीक्षा की जाएगी। आईसीसी के वारंट का हवाला देते हुए ममदानी ने कहा कि कानून के दायरे में ही कार्रवाई होगी। नेतन्याहू ने उनके बयान को खारिज करते हुए हमास समर्थक बताया।

न्यूयॉर्क। अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि यदि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए उनके शहर आते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी के संबंध में शहर प्रशासन अपने कानूनी अधिकारों की समीक्षा कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार ममदानी ने कहा, मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू का स्थान हेग में है। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने उन पर युद्ध अपराधों के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क सिटी के विधि विभाग के साथ इस बात पर विचार-विमर्श चल रहा है कि क्या मेयर के पास न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) को किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख को हिरासत में लेने का निर्देश देने का कानूनी अधिकार है।

ममदानी ने कहा, कानून मुझे न्यूयॉर्क शहर जो भी अधिकार देता है, हम उसी के अनुरूप कार्रवाई करेंगे। हम इसके लिए अपने स्तर पर नया कानून नहीं बनाएंगे। मेयर चुनाव अभियान के दौरान भी ममदानी ने कहा था कि यदि नेतन्याहू न्यूयॉर्क आते हैं, तो वह आईसीसी के गिरफ्तारी वारंट को लागू कराने का प्रयास करेंगे। वहीं, नेतन्याहू ने हाल ही में इस संभावना को खारिज करते हुए ममदानी पर हमास का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममदानी को यह देखना चाहिए कि वह किसकी निंदा और किसकी प्रशंसा कर रहे हैं। उनके अनुसार, इजरायल एक ऐसा लोकतांत्रिक देश है, जो अमेरिकी मूल्यों के साथ खड़ा है।

ममदानी ने गाजा में इजरायल के सैन्य अभियान की लगातार आलोचना की है। गाजा को लेकर अमेरिकी नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर अमेरिका की नीति पूरी तरह विफल रही है। इसके अलावा उन्होंने 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक सांसद अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्तेज की संभावित उम्मीदवारी का समर्थन किया, न्यूयॉर्क पुलिस आयुक्त जेसिका टिश के नेतृत्व का बचाव किया, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन नीतियों की आलोचना की तथा कहा कि बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत न्यूयॉर्कवासियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।

Tags: visit

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग