पोलैंड में कड़ाके की ठंड का कहर, 50 से अधिक लोगों की मौत और 36 हाइपोथर्मिया के शिकार, सरकार ने जताई चिंता

पोलैंड में शीतलहर का कहर

पोलैंड में कड़ाके की ठंड का कहर, 50 से अधिक लोगों की मौत और 36 हाइपोथर्मिया के शिकार, सरकार ने जताई चिंता

पोलैंड में शीतलहर से 54 मौतें दर्ज हुईं। हाइपोथर्मिया के 36 मामले सामने आए। सरकार ने चेतावनी की, स्कूल बंद किए और लोगों से आश्रयों में जाने की अपील की।

वॉरसॉ। पोलैंड में कड़ाके की ठंड के कारण अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। आंतरिक मामलों और प्रशासन के उपमंत्री विस्लाव श्चेपान्स्की ने सोमवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। श्चेपान्स्की ने कहा, कड़ाके की ठंड और शीतलहर अपने चरम पर है। ठंड से पीड़ितों के बारे में दुखद खबर है। अब तक 54 लोगों की मौत और 36 हाइपोथर्मिया (शरीर का अत्यधिक ठंडा हो जाना) के मामलों की जानकारी सामने आयी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि परित्यक्त इमारतों (जिन इमारतों में कोई नही रहता है) में रहने वाले लोग विशेष रूप से जोखिम में हैं। 

उन्होंने कहा, एक बार फिर हम परित्यक्त इमारतों में रहने वाले सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे अधिक तापमान वाले स्थानों पर चले जाएं और चेतावनी दी कि आने वाली रात इस सर्दी की सबसे ठंडी रात होगी। उपमंत्री ने सड़कों पर संभावित खतरों की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा, फिलहाल पोलैंड की सड़कें चलने योग्य हैं लेकिन मंगलवार से बुधवार की रात को लेकर हमें चिंता है, क्योंकि दक्षिणी वॉइवोडशिप्स में बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान गिरने से सड़कों पर बर्फ जम सकती है, जिससे यात्रा-खासतौर पर स्कूल जाने वालों के लिए कठिन और खतरनाक हो सकती है।

उन्होंने विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ड्राइवरों से पर्याप्त तैयारी करने की अपील की-जैसे गर्म कपड़े, गर्म पेय और पर्याप्त ईंधन साथ रखने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी, खराब मौसम में वाहन रुक जाने पर हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए उचित सुरक्षा बेहद जरूरी है। संकट प्रबंधन टीमें लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और सेवाएं जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार हैं।

श्चेपान्स्की ने अत्यधिक ठंड के कारण तीन प्रांतों में स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि मासोवियन प्रांत में कई स्कूल बंद रहेंगे। वार्मियन-मासूरियन प्रांत में जिन स्कूलों में पर्याप्त गरम रखने की व्यवस्था नहीं है, वे भी बंद रहेंगे। इसके अलावा पोमेरानियन प्रांत में क्विद्जनि के कुछ स्कूल बंद किए गए हैं और आगे के फैसलों का इंतजार है। 

Read More हॉर्मुज जलडमरूमध्य: तेल के जहाजों को रोका तो...अमेरिका ने दी ईरान को मौत, आग और रोष का कहर बरपाने की चेतावनी

वारसॉ और रादोम में माजोविएत्स्की वॉइवोड ने पुष्टि की कि कुछ टेंट जो पहले सीमित समय के लिए खुले रहते थे अब सातों दिन 24 घंटे खुले रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को आश्रय मिल सके। उन्होंने जरुरत पडऩे पर लोगों की सुरक्षा और गर्माहट सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रेलवे स्टेशनों को भी चालू रखा जाएगा। 

Read More हवाई में फिर फटा ज्वालामुखी : आसमान में एक हजार फीट तक उठे लावा के फव्वारे, कांच जैसे टुकड़े गिरे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिमी एशिया संकट के बीच हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 74,415 अंक पर खुला,  रुपया 14 पैसे टूटकर 92.44 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा पश्चिमी एशिया संकट के बीच हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 74,415 अंक पर खुला, रुपया 14 पैसे टूटकर 92.44 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा
शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को रिकवरी मोड में नजर आए। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में खरीदारी...
आज का भविष्यफल     
गोविन्द देव जी में एकादशी पर वैदिक विधि से मनाया जन्मदिन, पौधरोपण का लिया संकल्प
ऑस्कर 2026 : फिल्म ‘सिनर्स’ में दमदार अभिनय के लिए बी. जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब
इंटक का पीसीसी मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह : 21 सूत्री मांग पत्र प्रस्ताव किया पास, सरकार पर लगाए आरोप
मणिशंकर के बयान पर प्रदर्शन : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूतला फूंका, कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारे
ध्यान भटकाने के लिए दिखा रहे 2047 सब्जबाग : जूली ने भाजपा सराकर पर लगाए आरोप, बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य लगभग हर क्षेत्र में सरकार विफल