शशि थरूर के बेटे की गई नौकरी : छंटनी का हुए शिकार, कहा- 300 लोगों को नौकरी से निकाला

अंतरराष्ट्रीय स्टाफ और कई अनुभवी पत्रकारों को भी बाहर किया

शशि थरूर के बेटे की गई नौकरी : छंटनी का हुए शिकार, कहा- 300 लोगों को नौकरी से निकाला
वॉशिंगटन पोस्ट ने अपने कर्मचारियोंकी छंटनी की है। इस छंटनी में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे और वरिष्ठ पत्रकार ईशान थरूर की भी वॉशिंगटन पोस्ट से नौकरी चली गई है।

नई दिल्ली। वॉशिंगटन पोस्ट ने अपने कर्मचारियोंकी छंटनी की है। इस छंटनी में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे और वरिष्ठ पत्रकार ईशान थरूर की भी वॉशिंगटन पोस्ट से नौकरी चली गई है। अमेरिकी अख़बार ने बड़े पैमाने पर छंटनी करते हुए करीब एक तिहाई कर्मचारियों को हटाया है। रिपोर्ट के मुताबिक 800 पत्रकारों में से 300 से अधिक को निकाला गया है, जिसमें ईशान थरूर भी शामिल हैं।

ईशान थरूर ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके साथ अधिकांश अंतरराष्ट्रीय स्टाफ और कई अनुभवी पत्रकारों को भी बाहर किया गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों के लिए उन्हें गहरा दुख है, जिनके साथ उन्होंने करीब 12 साल तक काम किया। ईशान ने 2017 में ‘वर्ल्डव्यू’ कॉलम की शुरुआत की थी और उन्होंने अपने 5 लाख नियमित पाठकों का आभार जताया। वह अख़बार में विदेश मामलों के लेखक के तौर पर कार्यरत थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ईशान थरूर को बेहतरीन पत्रकार बताते हुए वॉशिंगटन पोस्ट के फैसले की आलोचना की है।

 

 

Read More ईरान में अमेरिकी हमला : मिसाइल की चपेट में आए जवान, 8 सैनिकों की मौत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता