एलन मस्क को झटका, OpenAI और ऑल्टमैन के खिलाफ मुकदमा हारे

OpenAI, उसके CEO के खिलाफ दायर किया था केस

एलन मस्क को झटका, OpenAI और ऑल्टमैन के खिलाफ मुकदमा हारे

मस्क और OpenAI का हाई-प्रोफाइल मुकदमा खत्म हुआ, अदालत ने OpenAI के पक्ष में फैसला देते हुए मस्क की याचिका खारिज कर दी। मस्क ने आरोप लगाया कि OpenAI ने मानवता हित के वादे से हटकर लाभकारी कंपनी बनी 2015 दान माइक्रोसॉफ्ट साझेदारी पर सवाल उठाए अदालत ने सबूत कमी देरी दायर केस कारण याचिका खारिज की।

वॉशिंगटन। एलन मस्क और OpenAI के बीच लंबे समय से चल रहा हाई-प्रोफाइल कानूनी विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। अमेरिका की एक संघीय अदालत ने इस मामले में OpenAI के पक्ष में फैसला सुनाते हुए एलन मस्क की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत की ज्यूरी ने सर्वसम्मति से माना कि OpenAI ने किसी भी तरह के कानूनी नियमों का उल्लंघन नहीं किया और कंपनी के खिलाफ लगाए गए आरोप पर्याप्त सबूतों पर आधारित नहीं थे।

मस्क ने यह मुकदमा 2024 में OpenAI, उसके CEO सैम ऑल्टमैन और अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन के खिलाफ दायर किया था। उनका आरोप था कि OpenAI ने शुरुआत में मानवता के हित में काम करने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह एक मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई। मस्क का कहना था कि 2015 में कंपनी की स्थापना के समय उन्हें गुमराह किया गया और उनसे करीब 38 मिलियन डॉलर (लगभग 315 करोड़ रुपये) का दान लिया गया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि OpenAI एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन बाद में माइक्रोसॉफ्ट जैसे बड़े निवेशकों के साथ साझेदारी कर इसे व्यावसायिक मॉडल में बदल दिया गया। मस्क ने इसेचैरिटी की चोरीतक कहा था। हालांकि अदालत ने पाया कि यह मुकदमा देर से दायर किया गया और कानूनी आधार कमजोर हैं, जिसके चलते इसे खारिज कर दिया गया।

 

Read More पाकिस्तान : बम धमाके में पुलिसकर्मियों सहित 9 लोगों की मौत, आतंकवादियों ने रिक्शा में छिपाकर रखी थी विस्फोटक सामग्री

Tags: musk

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राम चरण ने जान्हवी कपूर को बताया 'छुपा रुस्तम', फिल्म ‘पेड्डी’ के सेट पर अभिनेत्री की मेहनत और परफॉर्मेंस की जमकर की तारीफ राम चरण ने जान्हवी कपूर को बताया 'छुपा रुस्तम', फिल्म ‘पेड्डी’ के सेट पर अभिनेत्री की मेहनत और परफॉर्मेंस की जमकर की तारीफ
फिल्म ‘पेड्डी’ के ट्रेलर लॉन्च पर राम चरण ने जान्हवी कपूर की जमकर सराहना और उन्हें ‘छुपा रुस्तम’ बताया। जान्हवी...
नार्वे और भारत के बीच सहयोग की अपार संभावना,नार्वे की कंपनियों के लिए खुले हैं दरवाजे: पीएम मोदी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की मुलाकात, योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय को लेकर चर्चा
रुपये में गिरावट जारी: डॉलर के मुकाबले 2 पैसे गिरकर 96.37 पर खुला, ब्रेंट क्रूड की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल  
पेट्रोल-डीजल के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 91 पैसे और हुआ महंगा 
महिलाओं के लिए शुरू हुआ जयपुर ब्लिंग, ढोल और संगीत संध्या ने बनाई यादगार शाम
हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन