शांति की उम्मीदों को झटका : युद्धविराम के बाद भी बरसी गोलियां, लेबनान पर इजराइल ने किए हमले

युद्धविराम की स्थिरता पर संदेह

शांति की उम्मीदों को झटका : युद्धविराम के बाद भी बरसी गोलियां, लेबनान पर इजराइल ने किए हमले
इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच नया युद्धविराम लागू होने के कुछ घंटों बाद ही दक्षिणी लेबनान के अली ताहर पहाड़ी क्षेत्र में इजरायली हमलों से हालात फिर बिगड़ गए। हमलों में 47 लोगों की मौत और 97 घायल बताए गए हैं। लगातार गोलाबारी से संघर्षविराम की स्थिरता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ईरान ने चेतावनी दी कि हमले जारी रहे तो क्षेत्रीय कूटनीतिक प्रयास प्रभावित हो सकते हैं।

तेल अवीव। इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच शुक्रवार से नये युद्धविराम समझौता लागू होने के कुछ घंटों के बाद इजरायली बलों ने दक्षिणी लेबनान की अली ताहर पहाड़ी क्षेत्र पर हमले किये। इस हमले में अब तक कम से कम 47 लोगों के मारे जाने और 97 अन्य लोगों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आयी है। लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार से हुए इन हमलों में कम से कम 47 लोग मारे गये हैं और 97 अन्य घायल हुए हैं। इसने उस युद्धविराम की स्थिरता पर संदेह पैदा कर दिया है, जिसके जरिये क्षेत्रीय राजनयिक सीमा पर शांति बहाली की उम्मीद कर रहे थे।

एक अमेरिकी अधिकारी ने मीडिया को बताया कि हाल के दिनों में इजरायल द्वारा तेज किए गए हमलों के बाद इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्षविराम पर सहमति बन गई है। हालांकि, जमीनी रिपोर्टों के अनुसार लड़ाई अभी पूरी तरह रुकी नहीं है। बताया जा रहा है कि दक्षिणी लेबनान के अली ताहर पहाड़ी क्षेत्र में भारी तोपखाने से लगातार गोलाबारी जारी है।

गौरतलब है कि नबातिह के पास स्थित यह स्थल हिजबुल्लाह की सुरक्षा का मुख्य केंद्र रहा है और इजरायल ने यहां आगे बढऩे की कई बार कोशिशें की हैं। ईरान ने साफ कर दिया है कि लेबनान पर इजरायल के लगातार हमले ईरान-अमेरिका के बीच व्यापक राजनयिक प्रयासों को पटरी से उतार सकते हैं। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने कहा कि ईरान अमेरिका के साथ कूटनीतिक बातचीत जारी रखने को तैयार है लेकिन सिर्फ इस शर्त पर कि अमेरिका यह सुनिश्चित करे कि इजरायल समझौता पत्र (एमओयू) का पालन करे और लेबनान पर हमले रोके।

 

Read More उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी

Read More स्पेसएक्स की ऐतिहासिक लिस्टिंग : दुनिया को मिला पहला ट्रिलियनेयर, एलन मस्क की नेटवर्थ एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची

 

 

Read More युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज

Tags: Lebanon

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी! राज ठाकरे बोले- जनता के मुद्दे दबाने के लिए खड़े किए जा रहे विवाद महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी! राज ठाकरे बोले- जनता के मुद्दे दबाने के लिए खड़े किए जा रहे विवाद
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार पर बेरोजगारी, कृषि संकट और किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों से...
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 40 लाख की चोरी का खुलासा, कुख्यात सतपाल फौजी गैंग गिरफ्तार
डंपिंग साइटों पर पड़े पुराने कचरे का शीघ्र होगा निस्तारण, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
अमेरिकी विशेष दूत ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड रवाना, संभावित परमाणु समझौते पर होगी बातचीत!
बन्धया बालाजी क्षेत्र में नाली जाम : सड़क क्षतिग्रस्त, आवागमन हो रहा प्रभावित
असर खबर का : यातायात विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेब्रा लाइन बनी, वाहन चालकों को मिली राहत
हरिपुरा स्कूल में जलभराव समस्या पर शिक्षा विभाग सख्त, जानें पूरा मामला