ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज की ईद पर सिडनी की मस्जिद में हूटिंग, नरसंहार समर्थक के लगे नारे

अल्बनीज के खिलाफ मस्जिद में नारे

ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज की ईद पर सिडनी की मस्जिद में हूटिंग, नरसंहार समर्थक के लगे नारे

एंथनी अल्बनीज को लकेम्बा मस्जिद में ईद नमाज के दौरान विरोध और हूटिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने गाजा मुद्दे पर सरकार के रुख को लेकर नारेबाजी। अल्बनीज कार्यक्रम बीच में छोड़कर निकल गए। BBC के अनुसार, पुलिस ने एक व्यक्ति को हटाकर बाद में छोड़ दिया।

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब सिडनी एक मस्जिद में पहुंचने पर उनका विरोध हुआ और उन पर हूटिंग की गई। अल्बनीज शुक्रवार को ईद की नमाज के शामिल होने के बुलावे पर सिडनी स्थित देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक लकेम्बा मस्जिद में पहुंचे थे। इस दौरे का मकसद ऑस्ट्रेलियाई मुस्लिमों के साथ जुड़ाव दिखाना था, लेकिन जब मस्जिद के एक नेता भाषण दे रहे थे, उसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

अल्बनीज के खिलाफ मस्जिद में नारे :

पीएम अल्बनीज के साथ देश के गृह मंत्री टोनी बर्क भी वहां मौजूद थे। मस्जिद में मौजूद लोग अल्बनीज और उनके डेप्युटी पर नरसंहार का समर्थन होने का आरोप लगाने लगे। इस दौरान लोगों ने उन्हें हूट करते हुए गेट आउट ऑफ हियर (यहां से निकल जाए) के नारे लगाने लगे। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में लोग अल्लाहु अकबर के नारे लगा रहे थे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम में मौजूद एक शख्स ने चीखते हुए कहा, वह यहां क्यों हैं? उन्हें यहां से बाहर निकालो। यह शर्म की बात है। लोगों की हूटिंग के बीच अल्बनीज भीड़ से बचते हुए तेजी से वहां से निकल गए। रिपोर्ट में बताया गया कि अल्बनीज पर चिल्लाने वाले एक शख्स को पुलिस ने वहां से हटा दिया था। बाद में उसे बिना किसी आरोप के छोड़ दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया के मुस्लिमों में गुस्सा :

Read More श्रीलंका ने नहीं उतरने दिए दो अमेरिकी युद्धक विमान, दिसानायके- पश्चिम एशिया में हो रहे युद्ध में हम तटस्थ रहेंगे 

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब ऑस्ट्रेलिया के मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों में गाजा युद्ध को लेकर सरकार के रवैये पर गुस्सा है। वहीं, मस्जिद का संचालन करने वाली लेबनीज मुस्लिम एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री की मेजबानी के अपने फैसले का बचाव किया है। एसोसिएशन ने इस आलोचना को भी खारिज किया कि निमंत्रण सरकारी नीतियों के समर्थन का संकेत है। वहीं, अल्बनीज ने बाद में कहा कि इस घटना के बावजूद बेहद सकारात्मक कहा।

Read More ईरान को भीषण झटका: इजरायजी हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की 'शहादत' की मौत, ईरानी राष्ट्रपति पेज़े​शकियन ने की पुष्टि, जताया शोक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईईए का दावा: अमेरिका-इजरायल के ईरान के साथ युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट "बेहद गंभीर", होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग बंद आईईए का दावा: अमेरिका-इजरायल के ईरान के साथ युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट "बेहद गंभीर", होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग बंद
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के प्रमुख फातिह बिरोल ने चेतावनी दी है कि ईरान-इजरायल युद्ध से उपजा ऊर्जा संकट 1970...
अखिलेश यादव का संजय निषाद पर तीखा हमला, बोलें- ये पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के, वायरल वीडियो से बढ़ा सियासी पारा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
केन्द्र सरकार ने शुरू की योजना : 18 जिलों में प्रक्रिया अधूरी, दुर्घटना में हुए घायलों को 7 दिन तक मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस उपचार  
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल विधेयक पर तृणमूल का राज्यसभा से बहिर्गमन: डेरेक ओ' ब्रायन का केंद्र सरकार पर कटाक्ष, बोले-सरकार पश्चिम बंगाल में कुछ ज्यादा ही व्यस्त
मछली एवं वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार का छठा संस्करण, राजस्थान के वन अधिकारियों और वालंटियर्स पुरस्कार से सम्मानित 
खल्लारी रोपवे हादसा: जिला प्रशासन ने संचालक कंपनी के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, एक महिला की मौत अन्य 16 घायल