ईरान में अमेरिकी हमला : मिसाइल की चपेट में आए जवान, 8 सैनिकों की मौत

शहीद जवानों की मौत का बदला लेने का संकल्प लिया

ईरान में अमेरिकी हमला : मिसाइल की चपेट में आए जवान, 8 सैनिकों की मौत
तेहरान के अनुसार, अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान के दक्षिणी सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिसमें वायुसेना और नौसेना के 8 जवान मारे गए। ईरानी सेना ने इसे "आपराधिक आक्रामकता" बताते हुए कहा कि जवान मिसाइलों की चपेट में आए। सेना ने शहीदों के बलिदान का बदला लेने और आखिरी सांस तक मुकाबला जारी रखने का संकल्प दोहराया।

तेहरान। ईरान के दक्षिणी प्रांतों में सैन्य ठिकानों पर बुधवार तड़के हुए अमेरिकी हमलों में ईरानी सेना के 8 जवान मारे गये। सेना ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि दक्षिणी शहरों और बुशहर के इलाकों में अमेरिकी सेना की आपराधिक आक्रामकता के बाद देश की रक्षा करते हुए उसकी वायु सेना और नौसेना के जवानों की मौत हो गयी।

बयान के अनुसार, हमलों के दौरान दुश्मन के प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या गोले) की चपेट में आने से इन जवानों की मौत हुई। सेना ने कहा कि वह दुश्मनों का मुकाबला करती रहेगी। बयान में शहीद जवानों की मौत का बदला लेने का संकल्प भी लिया गया।

Tags: soldiers

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत