राम मंदिर का वैभव सात समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

मॉस्को में गूंजेगी रामकथा: 20 फरवरी को भव्य रामलीला

राम मंदिर का वैभव सात समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

रूस की राजधानी मॉस्को में 20 फरवरी को रूसी कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। अयोध्या के दीपोत्सव से प्रेरित यह आयोजन भारत-रूस सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

लखनऊ। अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राम मंदिर से जुड़े विकास कार्यों और दीपोत्सव जैसे भव्य आयोजनों की गूंज अब सात समंदर पार तक पहुंच गई है। इसी सांस्कृतिक प्रेरणा के तहत रूस की राजधानी मॉस्को में 20 फरवरी को भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भारत-रूस सांस्कृतिक संबंधों के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।

रूस में भारत के दूतावास और जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र (जेएनसीसी) के सहयोग से आयोजित इस रामलीला में रूसी कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। राम की भूमिका एवगेनी, सीता का किरदार दारिया, लक्ष्मण की भूमिका मुरात और हनुमान के रूप में दिमित्री मंच पर भारतीय आस्था की सजीव प्रस्तुति देंगे। भव्य मंच सज्जा, पारंपरिक वेशभूषा और संगीत के माध्यम से रामकथा को जीवंत किया जाएगा।

इस आयोजन की मुख्य संचालक रूसी-भारतीय मैत्री संस्था दिशा है, जो डॉ. रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में वर्षों से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सेतु का कार्य कर रही है। आयोजकों के अनुसार रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा और आदर्श जीवन का सार्वभौमिक संदेश देती है, जिस कारण रूसी दर्शकों में भी इसके प्रति विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।    

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार पहले ही रूस के कलाकारों को अयोध्या दीपोत्सव में मंच उपलब्ध करा चुकी है। अयोध्या की आध्यात्मिक आभा और दीपोत्सव की भव्यता से प्रभावित होकर ही रूसी कलाकारों और आयोजकों ने मॉस्को में इसी भाव के साथ रामलीला मंचन का निर्णय लिया। 20 फरवरी को होने वाला यह आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति का उत्सव होगा, बल्कि भारत और रूस के बीच भावनात्मक व सांस्कृतिक रिश्तों को नई गति भी देगा।

Read More ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी