न्यूयॉर्क में परमाणु विशेषज्ञों की बैठक की योजना : अभी तक पूरा नहीं हुआ समन्वय, बेलौसोव ने कहा- एनपीटी समीक्षा प्रक्रिया के एजेंडे के मुद्दों पर चर्चा के लिए बनाया था प्रारूप

परमाणु शक्तियों के बीच संपर्कों के लिए स्वाभाविक मंच संधि समीक्षा सम्मेलन

न्यूयॉर्क में परमाणु विशेषज्ञों की बैठक की योजना : अभी तक पूरा नहीं हुआ समन्वय, बेलौसोव ने कहा- एनपीटी समीक्षा प्रक्रिया के एजेंडे के मुद्दों पर चर्चा के लिए बनाया था प्रारूप

न्यूयॉर्क में 27 अप्रैल से शुरू हो रहे 11वें एनपीटी समीक्षा सम्मेलन के दौरान रूस, अमेरिका, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस (एन-5) के विशेषज्ञों की बैठक प्रस्तावित है। रूस के दूत आंद्रेई बेलौसोव ने बताया कि इस बैठक की तैयारी जारी है, जिसमें वैश्विक परमाणु मुद्दों और वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा के लिए अंतिम रूपरेखा तय की जाएगी।

मॉस्को। रूस के विदेश मंत्रालय के विशेष दूत आंद्रेई बेलौसोव ने कहा है कि न्यूयॉर्क में 2026 परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) समीक्षा सम्मेलन के इतर 5 परमाणु-संपन्न देशों (एन-5) के विशेषज्ञों की एक बैठक की योजना बनायी गयी है। रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख बेलौसोव ने कहा न्यूयॉर्क में एनपीटी समीक्षा सम्मेलन के इतर परमाणु-5 प्रारूप में विशेषज्ञ स्तर के संपर्कों की योजना है। उन्होंने कहा कि संबंधित समन्वय चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि परमाणु-5 प्रारूप शुरू में एनपीटी समीक्षा प्रक्रिया के एजेंडे के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बनाया गया था। बेलौसोव ने कहा, इसलिए (एनपीटी) संधि समीक्षा सम्मेलन 5 परमाणु शक्तियों के बीच संपर्कों के लिये एक स्वाभाविक मंच है। इस प्रारूप के सहभागी देश हालांकि सभी प्रासंगिक कारकों और वर्तमान वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुये, संबंधित आयोजनों से ठीक पहले कार्यप्रणाली के तौर पर ऐसे संपर्कों के संगठनात्मक तरीकों और मुख्य विषयवस्तु पर अंतिम सहमति तक पहुंचते हैं। 11वां एनपीटी समीक्षा सम्मेलन 27 अप्रैल से 22 मई तक न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा। परमाणु-5 परमाणु-संपन्न देशों का एक अनौपचारिक संगठन है। इसमें रूस, चीन, ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस शामिल हैं।

 

Tags: nuclear

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर प्रदेश में ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार : हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत, समारोह से वापस आ रहे थे सभी लोग उत्तर प्रदेश में ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार : हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत, समारोह से वापस आ रहे थे सभी लोग
अहिरानी हाईवे पर शनिवार भोर में स्कॉर्पियो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में दंपति व उनके पुत्र समेत 5 लोगों...
ठाकरे के साथ नहीं हुई कोई गुप्त बैठक : इस तरह के दावे राजनीतिक रूप से प्रेरित, फडणवीस ने कहा- हमारे बीच छिपाने जैसा कुछ नहीं
जयपुर डेयरी का नया प्लांट होगा स्थापित : भूमि आवंटन के लिए ऑफर लेटर जारी, पॉलीफिल्म उत्पादन और बटर स्टोरेज की सुविधाएं होगी विकसित
चुनाव आयोग ने बंगाल के 6 पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने के दिए निर्देश : आयोग ने तलब की रिपोर्ट, स्थानीय तत्वों से साठगांठ करने तथा सबको बराबरी का अवसर देने में विफल रहने का आरोप
होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने के अभियानों में भाग ले सकता है तुर्की : भागीदारी में नहीं होगी कोई आपत्ति, हकन ने कहा- बहुराष्ट्रीय तकनीकी गठबंधन करेगा अभियान का नेतृत्व
विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़ें भाव
राजस्थान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह : राधाकृष्णन ने छात्रों को दिया निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश, हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही बेटियां