यूक्रेनी पीएम स्विरिडेनको ने की कनाडाई मंत्री से मुलाकात: ऊर्जा बहाली के लिए लगाई मदद की गुहार, 16 घंटे से भी अधिक हो रही बिजली कटौती

यूक्रेन को सहारा: ऊर्जा संकट से निपटने के लिए कनाडा की बड़ी मदद

यूक्रेनी पीएम स्विरिडेनको ने की कनाडाई मंत्री से मुलाकात: ऊर्जा बहाली के लिए लगाई मदद की गुहार, 16 घंटे से भी अधिक हो रही बिजली कटौती

कनाडा ने यूक्रेन के ऊर्जा सहायता कोष में अतिरिक्त 2 करोड़ कनाडाई डॉलर देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री यूलिया स्विरिडेनको ने इस सहयोग की सराहना की। भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन में 16 घंटे तक बिजली कटौती जारी है, जिससे निपटने के लिए अब कुल कनाडाई मदद 9 करोड़ डॉलर तक पहुंच गई है।

मॉस्को। यूक्रेन की प्रधानमंत्री यूलिया स्विरिडेनको ने कहा है कि उनके देश को ऊर्जा बहाली के लिए कनाडा से दो करोड़ कनाडाई डॉलर (14 करोड़ 40 लाख रुपये) की मदद मिलने की उम्मीद है। पीएम स्विरिडेनको ने बुधवार को एक्स पर कहा "आज, मैं कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय विकास राज्य मंत्री , रणदीप सराय से मिली... हम अपने देश को मजबूत करने में कनाडा के लगातार समर्थन को बहुत महत्व देते हैं, जिसमें हाल ही में घोषित दो करोड़ कनाडाई डॉलर भी शामिल हैं, जो यूक्रेन ऊर्जा सहायता कोष में दिए गए कुल योगदान को बढ़ाकर नौ करोड़ कनाडाई डॉलर तक पहुंचाता है।"

यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री और प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस श्मिहाल ने 16 जनवरी को देश के ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा कर दी थी। यूक्रेन की ऊर्जा कंपनी यास्नो के प्रमुख सेरही कोवालेंको ने कहा कि यूक्रेन में बिजली कटौती दिन में 16 घंटे से भी अधिक समय तक चल सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वर्ष विकसित हो रहा यह घटना क्रम संभवत: 1877 के बाद का सबसे शक्तिशाली ऐतिहासिक मेगा...
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर : ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 95 रूपए प्रति डॉलर
नन्हीं जान, बड़ा खौफ : हमलावर गिलहरी से सहमा आर्ट्स कॉलेज परिसर, 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों के शरीर पर गढ़ा चुकी दंत
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजारों में गिरावट जारी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, इन शेयरों पर रखें नजर
ईरान को जल्द समझदार बनना होगा : ट्रम्प ने संदेश के साथ पोस्ट की फोटो, लिखा- ईरान अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रहा
सावधान : इंस्टेंट लोन के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक चालान की रकम अब होगी ऑनलाइन जमा, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर