अमेरिका-इजरायल हमला: ईरानी चीफ ऑफ स्टाफ के सलाहकार जमशेद इशाकी और परिवार के कई सदस्यों की मौत, जल्द हो सकता है सत्ता परिवर्तन
ईरान में कोहराम: मेजर जनरल जमशिद इशाकी की मौत से तनाव चरम पर
ईरानी सशस्त्र बलों के सलाहकार मेजर जनरल जमशिद इशाकी अमेरिकी-इजरायली हमले में अपने परिवार समेत मारे गए हैं। IRGC ने इस "आपराधिक हमले" की पुष्टि की है। 28 फरवरी से जारी इस संघर्ष ने अब सत्ता परिवर्तन की जंग का रूप ले लिया है, जिससे पश्चिम एशिया में युद्ध और गहराने की आशंका है।
तेहरान। ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ के सलाहकार मेजर जनरल जमशिद इशाकी अमेरिका-इज़रायल हमले में मारे गये है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर अहमद वाहिदी ने मंगलवार को आईआरईबी ब्रॉडकास्टर द्वारा प्रकाशित एक बयान में कहा, "जमशेद इशाकी एक आपराधिक अमेरिकी-इज़रायली हमले के परिणामस्वरूप अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ मारे गए।"
गौरतलब है कि, 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने तेहरान सहित ईरान के ठिकानों पर हमले किए थे, जिसके जवाब में ईरान ने इज़रायली क्षेत्र और पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू किये थे। अमेरिका और इज़रायल ने शुरू में दावा किया था कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से उत्पन्न खतरे से निपटने के लिए उनका हमला आवश्यक था लेकिन जल्द ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं।

Comment List