अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अन्य देशों से युद्धपोत भेजने का किया आग्रह, ईरान की सैन्य शक्ति खत्म करने का दावा

होर्मुज संकट: ट्रंप ने दुनिया से मांगी मदद

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अन्य देशों से युद्धपोत भेजने का किया आग्रह, ईरान की सैन्य शक्ति खत्म करने का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए चीन, जापान और फ्रांस जैसे देशों से युद्धपोत भेजने का आह्वान किया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य और आर्थिक क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। उन्होंने इस रणनीतिक मार्ग को सुरक्षित और स्वतंत्र बनाने के लिए सामूहिक अंतरराष्ट्रीय प्रयास पर जोर दिया।

अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से प्रभावित सभी देशों से फारस की खाड़ी में अपने जहाज भेजने और सामूहिक प्रयास के अंतर्गत अमेरिका को इस रणनीतिक जलडमरूमध्य को खोलने में मदद करने का आग्रह किया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और उसकी सैन्य क्षमता को शत प्रतिशत खत्म कर दिया है।

ट्रंप ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देश, जो इस कृत्रिम प्रतिबंध से प्रभावित हैं, उस क्षेत्र में जहाज भेजेंगे ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को सैन्य, आर्थिक तौर पर पूरी तरह से नष्ट कर दिया है लेकिन दुनिया के जिन देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से तेल मिलता है उन्हें उस मार्ग का ध्यान रखना होगा।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, ''हम भरपूर मदद करेंगे। अमेरिका उन देशों के साथ समन्वय भी करेगा ताकि सब कुछ जल्दी, सुचारू और अच्छी तरह से हो सके। यह हमेशा से एक सामूहिक प्रयास होना चाहिए था और अब यह होगा। यह दुनिया को सद्भाव, सुरक्षा एवं शाश्वत शांति के लिए एकजुट करेगा।''

उन्होंने दावा किया कि कई देश, विशेष रूप से वे देश जो ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने से प्रभावित हैं, जलडमरूमध्य को खुला एवं सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर युद्धपोत भेजेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा ''किसी भी तरह से हम जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलकर सुरक्षित और स्वतंत्र बना देंगे।''

Read More ईरान का इजराइली केमिकल फैक्ट्री पर भीषण हमला : इलाके में लगी भीषण आग, जहरीले रसायनों के रिसाव का बड़ा खतरा

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत