वैलेरी गेरासिमोव का दावा : लुगांस्क क्षेत्र पर पूरी तरह नियंत्रण, रूसी सेना सभी मोर्चों पर तेजी से बढ़ रही आगे

रूस का दावा: लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक पूरी तरह 'मुक्त'

वैलेरी गेरासिमोव का दावा : लुगांस्क क्षेत्र पर पूरी तरह नियंत्रण, रूसी सेना सभी मोर्चों पर तेजी से बढ़ रही आगे

रूसी सैन्य प्रमुख वैलेरी गेरासिमोव ने घोषणा की है कि रूसी सेना ने LPR पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है। उन्होंने यूक्रेन के जवाबी दावों को खारिज करते हुए कहा कि रूसी सेना सभी मोर्चों पर तेजी से आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, विफल जवाबी हमलों में यूक्रेन को 3,000 से अधिक सैनिकों का नुकसान हुआ है।

माॅस्को। रूसी जनरल स्टाफ के प्रमुख वैलेरी गेरासिमोव ने मंगलवार को घोषणा की है कि रूसी सेना ने लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (एलपीआर) को पूरी तरह से मुक्त करा लिया है। गेरासिमोव ने कहा कि लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक की मुक्ति का कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है। इस समय रूसी सेना सभी मोर्चों पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं और उनका अभियान जारी है। गौरतलब है कि लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (एलपीआर) यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में एक स्वघोषित अलगाववादी क्षेत्र है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र समेत अधिकांश देश इसे यूक्रेन का ही हिस्सा मानते हैं। रूसी सैन्य प्रमुख ने यूक्रेनी कमान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे फरवरी और मार्च में अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए सूचना अभियान चला रहे हैं। यूक्रेन की ओर से 480 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर फिर से कब्जा करने का दावा किया जा रहा है, जो सच्चाई छिपाने की कोशिश मात्र है।

इससे पहले गेरासिमोव ने रूसी सेना के समूह 'युग' (दक्षिण) के मोर्चों का दौरा कर सैन्य अभियानों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने वहां यूनिट कमांडरों से अभियान के परिणामों पर रिपोर्ट भी ली। गेरासिमोव के अनुसार, रूसी सेना की बढ़त को रोकने के लिए यूक्रेन ने फरवरी और मार्च में 170 से अधिक असफल जवाबी हमले किए, जिनमें उसे 3,000 से अधिक सैनिकों का नुकसान उठाना पड़ा।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त, जोधपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त, जोधपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि राज्य के 66 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि...
अमित शाह ने टीएमसी पर बोला हमला : SIR के दौरान नाम हटाए जाने को लेकर ममता बनर्जी को ठहराया जिम्मेदार, गोरखा मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप
एनपीटी समीक्षा बैठक में पश्चिमी एशिया को परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र बनाने के पुराने वादे को प्राथमिकता मिलेः ईरान
महिला कांग्रेस ने हैदराबाद में शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान: महिला आरक्षण अधिनियम को तुरंत लागू करने की मांग, छोटे राज्यों के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ने का लगाया आरोप
आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रभावी निरीक्षण के निर्देश, 15 दिन में देनी होगी दैनिक रिपोर्ट
आदर्श कोऑपरेटिव घोटाले पर गहलोत का बड़ा हमला: AAG की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-रोपियों की पैरवी कर रही फर्म से जुड़े हैं AAG, सरकार को तुरंत करना चाहिए एक्शन
राजस्थान में सौर ऊर्जा के प्रति उपभोक्ताओं का रुझान: रूफ टॉप सौर ऊर्जा में राजस्थान तीसरे स्थान पर, 1.44 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य