न्यूयॉर्क में चर्च की पहली महिला डीन बनीं विनी वर्गीस, केरल में हुआ था जन्म
विनी 1 जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगी
इससे पहले वह अटलांटा, जॉर्जिया में सेंट ल्यूक एपिस्कोपल चर्च की रेक्टर रह चुकी है।
न्यूयॉर्क। पादरी रेव विनी वर्गीस को संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर में सेंट जॉन द डिवाइन कैथेड्रल की 12वीं डीन नियुक्त किया गया है। कैथेड्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के अध्यक्ष रेव मैथ्यू एफ हेड ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। विनी 1 जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगी।
केरल में जन्मी वर्गीस ऐतिहासिक गोथिक चर्च में यह पद संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं। विनी पठानमथिट्टा के कवियूर की रहने वाली है। वर्गीस के माता-पिता बचपन में ही अमेरिका चले गए थे। इससे पहले वह अटलांटा, जॉर्जिया में सेंट ल्यूक एपिस्कोपल चर्च की रेक्टर रह चुकी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 19:39:52
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...

Comment List