हवाई में फिर फटा ज्वालामुखी : आसमान में एक हजार फीट तक उठे लावा के फव्वारे, कांच जैसे टुकड़े गिरे
राजमार्ग के कुछ हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया
किलाउआ ज्वालामुखी ने फिर उग्र रूप दिखाया। लावा के फव्वारे करीब 1,000 फीट तक आसमान में उठे। कांच जैसे ज्वालामुखीय टुकड़े गिरे। सुरक्षा के मद्देनज़र राष्ट्रीय उद्यान और पास के राजमार्ग के कुछ हिस्से बंद। अधिकारियों ने की लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील।
होनोलूलू। हवाई के बिग आइलैंड स्थित दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में शामिल किलाउआ ने एक बार फिर तेज गतिविधि दिखाई। ज्वालामुखी से निकलते लावा के फव्वारे करीब एक हजार फीट तक आसमान में उठते देखे गए। विस्फोट के दौरान कांच जैसे ज्वालामुखीय टुकड़े गिरने लगे, जिससे एहतियातन एक राष्ट्रीय उद्यान और पास से गुजरने वाले प्रमुख राजमार्ग के कुछ हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। किलाउआ पिछले एक साल से रुक-रुक कर फट रहा है, जिससे स्थानीय निवासी और पर्यटक दोनों हैरान हैं।

Comment List