पश्चिमी एशिया संकट: इराक में अमेरिकी महिला पत्रकार अगवा, आईडब्ल्यूएमएफ ने किया तुरंत ​रिहा करने का आह्वान 

इराक में अमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन का अपहरण

पश्चिमी एशिया संकट: इराक में अमेरिकी महिला पत्रकार अगवा, आईडब्ल्यूएमएफ ने किया तुरंत ​रिहा करने का आह्वान 

इराक में संघर्ष के बीच अमेरिकी फ्रीलांस पत्रकार शेली किटल्सन को अगवा कर लिया गया है। IWMF ने उनकी सुरक्षा पर गहरी चिंता जताते हुए तत्काल रिहाई की मांग की है। मध्य पूर्व में प्रेस की स्वतंत्रता के लिए काम करने वाली किटल्सन का सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है, जिससे वैश्विक मीडिया जगत में हड़कंप है।

वॉशिंगटन। पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच एक अमेरिकी महिला पत्रकार को इराक में अगवा कर लिया गया है। फिलहाल, उनकी स्थिति और ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इंटरनेशनल विमेन मीडिया फाउंडेशन (आईडब्ल्यूएमएफ) ने बुधवार को एक बयान जारी कर जानकारी दी है कि अमेरिकी फ्रीलांस पत्रकार शेली किटल्सन को मंगलवार को अगवा कर लिया गया। फिलहाल उनकी हालत और ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

आईडब्ल्यूएमएफ ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए किटल्सन को तुरंत खोजने और रिहा करने का आह्वान किया है। संगठन ने कहा कि किटल्सन एक ऐसी पत्रकार हैं जिनकी रिपोर्टिंग मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (एमईएनए) क्षेत्र और उससे परे प्रेस की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। संगठन ने आह्वान किया है कि जल्द से जल्द उन्हें खोजा जाना चाहिए और सुरक्षित वापस लाया जाना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण