भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा: ग्रुप ए से भारत और जापान तथा ग्रुप बी से मलेशिया और कोरिया सुपर-4 में पहुंचे

टिर्की और राजभर ने दागे 5-5 गोल

भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा: ग्रुप ए से भारत और जापान तथा ग्रुप बी से मलेशिया और कोरिया सुपर-4 में पहुंचे

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे हॉकी हीरो एशिया कप के पूल-ए के मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 की करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने पूल-ए में पाकिस्तान से ऊपर पहुंचकर जापान के साथ अंतिम-चार में प्रवेश कर लिया है।

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे हॉकी हीरो एशिया कप के पूल-ए के मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 की करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने पूल-ए में पाकिस्तान से ऊपर पहुंचकर जापान के साथ अंतिम-चार में प्रवेश कर लिया है। पहले मुकाबले में ड्रॉ और दूसरे मुकाबले में हार के बाद भारत को अंतिम-चार में पहुंचने के लिए इंडोनेशिया को कम से कम 16 गोल के अंतर से हराने की आवश्यकता थी और दिप्सन टिर्की ने चौथे क्वार्टर के 14वें मिनट में 16वां गोल कर भारत के अंतिम-चार में प्रवेश पर मुहर लगाई।

टिर्की और राजभर ने दागे 5-5 गोल
भारत के लिए टिर्की  और पवन राजभर ने पांच-पांच गोल किए जबकि कार्ती सेल्वम, अभरन सुदेव और एसवी सुनील ने दो-दो गोल का योगदान दिया। यह भारत की सबसे बड़ी जीत नहीं है। भारत की सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड 1932 ओलंपिक में दर्ज हुआ था। जब भारत ने अमेरिका को 24-1 से हराया था।


मलेशिया और दक्षिण कोरिया भी पहुंचे सुपर-4 में
एशिया कप के पूल-बी के मुकाबले में मलेशिया ने बांग्लादेश को 8-1 की करारी शिकस्त थमाते हुए सुपर चार में जगह बनाई। कोरिया भी ओमान को 5-1 से हराकर पूल बी से सुपर चार में पहुंच गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत