बिहार में दो पक्षों के बीच झड़प में 3 की हत्या, 1 घायल

सहरसा जिले के नोहट्टा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद

बिहार में दो पक्षों के बीच झड़प में 3 की हत्या, 1 घायल

बिहार में सहरसा जिले के नोहट्टा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में तीन लोगों की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

सहरसा। बिहार में सहरसा जिले के नोहट्टा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने यहां बताया कि चंद्रायण गांव में पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिेंसक रूप ले लिया। इस हादसे में तीन लोगों की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरेश यादव, राम सागर यादव और नाथन यादव के रूप में की गयी है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत