प्रदेश के अनेक शहरों में बारिश
बादल छा गए और हवा चलने लगी
राज्य में मौसम के तीन रूप देखने को मिले। सुबह उमस और गर्मी ने परेशान किया, दोपहर में आसमान में बादल छा गए और हवा चलने लगी। इसके बाद में प्रदेश के अनेक शहरों में बारिश हुई।
जयपुर। राज्य में मौसम के तीन रूप देखने को मिले। सुबह उमस और गर्मी ने परेशान किया, दोपहर में आसमान में बादल छा गए और हवा चलने लगी। इसके बाद में प्रदेश के अनेक शहरों में बारिश हुई। कई जगह हुई मामूली बारिश से उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 जून तक राज्य के अनेक हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। हल्की बारिश होने और हवा चलने से दिन के तापमान में गिरावट हुई है। जयपुर में दिन का तपमान 38.8 और रात का तापमान 30.3 डिग्री दर्ज हुआ।
अलवर, कोटा, धौलपुर में बारिश
प्रदेश के अलवर, कोटा, धौलपुर में आसमान में बादल छाए रहे और बाद में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जयपुर और आसपास के हिस्सों में सुबह उमस ने परेशान किया। दोपहर में तेज हवा के साथ शहर में बारिश हुई।
Comment List