शेखावत को आगे बढ़कर देना चाहिए था वॉइस सेंपल, कानून करेगा अपना काम : जोशी

जोशी ने इस मामले में कानून को अपना काम करने की बात कही

शेखावत को आगे बढ़कर देना चाहिए था वॉइस सेंपल, कानून करेगा अपना काम : जोशी

राजस्थान में सियासी उठापटक के दौरान खरीद फरोख्त के आरोपों के बीच अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को वॉइस सैंपल देने का नोटिस जारी हुआ है।

जयपुर। राजस्थान में सियासी उठापटक के दौरान खरीद फरोख्त के आरोपों के बीच अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को वॉइस सैंपल देने का नोटिस जारी हुआ है। नोटिस पर मुख्य सचेतक महेश जोशी ने इस मामले में कानून को अपना काम करने की बात कही है। जोशी ने कहा कि शेखावत अब तक सैंपल देने से बचे थे। नोटिस मिला था, तो उन्हें आगे बढ़कर सैंपल देना चाहिए। कानून अपना काम करेगा। नोटिस की जानकारी मुझे मिली। एसीबी में इस मामले में पहले मुकदमा दर्ज कराया था। यह कार्रवाई बहुत पहले होनी चाहिए थी।

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक पर महेश जोशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का चरित्र पहले भी सामने आ चुका है। हॉर्स ट्रेडिंग कर सरकार गिराने में यह पहले मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात मैं भी सफल हो चुके, लेकिन राजस्थान में इनके प्रयास सफल नहीं हुए। राजस्थान के लोगों और विधायकों ने इन्हें जवाब दिया। आगे भी अगर यह राजस्थान में ऐसी कोशिश करेंगे, तो इन्हें जवाब मिलेगा। यहां के लोग गहलोत सरकार के विकास के कामों में विश्वास रखते है।

राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के आदिवासी चेहरे पर कहा कि राष्ट्रपति गैर राजनीतिक संवैधानिक पद है। इस पद पर किसी भी वर्ग का व्यक्ति पहुंच सकता है, लेकिन वर्ग को चुनाव से पहले मुद्दा बनाना भाजपा ही कर सकती है। लोकतंत्र में यह सही कदम नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं के मुकदमे वापसी के विवाद पर महेश जोशी ने कहा कि जो मुकदमे वापस लेने लायक होते है, उन्हीं मुकदमों को वापस लिया जाता है। इसमें भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मामला नहीं होता।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल दिल्ली में करेंगे चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल दिल्ली में करेंगे चुनाव प्रचार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को दिल्ली में चुनाव प्रचार पर रहेंगे।
कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान हित में लेंगे निर्णय, फसल बीमा का पैसा खाते में सीधे भेजेंगे : खड़गे
नामीबिया में विमान क्रैश, 3 लोगों की मौत
4 वर्ष गुजरने के बावजूद इमानुएल मिशन स्कूल का अतिक्रमण कायम
बहज में खुदाई में मिले भारत के सबसे प्राचीन और अनूठे सुई के आकार के हड्डियों के औजार
विधानसभा अध्यक्ष ने छोटे बच्चों को बताई राज्यपाल और मुख्यमंत्री की भूमिका
भर्ती परीक्षा से पहले 6500 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस