भाजपा नेता मिश्रा ने सौंपा कन्हैयालाल के परिजनों को एक करोड़ रुपए का चेक

25 लाख रुपए घायल ईश्वर को, 05 लाख कांस्टेबल को

 भाजपा नेता मिश्रा ने सौंपा कन्हैयालाल के परिजनों को एक करोड़ रुपए का चेक

उदयपुर। मालदास स्ट्रीट में हुए हत्याकांड में मृतक कन्हैयालाल साहू एवं घायल उसके साथी कारीगर ईश्वर गौड़ के लिए क्राउड फंडिंग के जरिये सहायता राशि जुटाई गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा इस राशि को सौंपने के लिए शनिवार को उदयपुर पहुंचे।

 उदयपुर। मालदास स्ट्रीट में हुए हत्याकांड में मृतक कन्हैयालाल साहू एवं घायल उसके साथी कारीगर ईश्वर गौड़ के लिए क्राउड फंडिंग के जरिये सहायता राशि जुटाई गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा इस राशि को सौंपने के लिए शनिवार को उदयपुर पहुंचे।
मिश्रा ने बताया कि देश के 14,416 लोगों ने फंडिंग की है, जो 1.70 करोड़ रुपए हो गई है। इसमें से एक करोड़ रुपए का चेक साहू की धर्मपत्नी को सौंपा गया। इसके अलावा 25 लाख रुपए घायल ईश्वर गौड़ को तथा पांच लाख रुपए भीम में घायल कांस्टेबल को दिए जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि इस राशि से कन्हैयालाल द्वारा लिए गए होम लोन को चुकाया जाएगा तथा शेष राशि स्व. साहू के खाते में जमा करवाई जाएगी। स्व. साहू के बच्चों की उच्च शिक्षा में भी सहयोग किया जाएगा। बातचीत में मिश्रा ने कहा कि स्व. साहू के बलिदान का देश व समाज ऋणी है। जिहादियों न तो हमें डरा पाए हैं और न हरा पाए हैं। स्व. साहू के परिजनों को ऐसा महसूस नहीं हो कि उनके घर में एकमात्र कमाने वाला चला गया, इसके लिए यह आर्थिक सहायता की गई है। क्राउड फंडिंग को लेकर सिलसिला अब भी जारी है तथा कुछ लोग स्व. साहू के खाते में सीधी राशि ट्रांसफर करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

घूंघट ओढ़कर गीत गाते हुए मतदान करने पहुंची महिलाएं घूंघट ओढ़कर गीत गाते हुए मतदान करने पहुंची महिलाएं
महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम उच्च माध्यमिक विद्यालय बेगस आसपास के ग्रामीण लंबी-लंबी कतारों में वोटिंग का इंतजार कर रहे...
मतदान जरूर करे, एक वोट भी करता है जीत-हार का फैसला
पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुने स्टूडेंट्स टेस्ट पेपर देंगे
भारत में लोकसभा चुनाव, कनाडा के नागरिक रहे अधिक सतर्क : ट्रूडो
युवा चेहरों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की परेशनी, निर्दलीय प्रत्याशी भी दे रहे चुनौती
चुनाव का पहला चरण : 16.63 करोड़ मतदाता करेंगे 1605 प्रत्याशी के भविष्य का फैसला 
लोकसभा चुनाव : शहर में 49 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान