मंकीपॉक्स वैश्विक आपातकाल घोषित
यह वायरस दुनिया के 70 से अधिक देशों में फैल चुका
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक यह वायरस दुनिया के 70 से अधिक देशों में फैल चुका है। मंकीपॉक्स जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला वायरस है।
वाशिंगटन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंकीपॉक्स के प्रकोप को अब वैश्विक आपातकाल घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक यह वायरस दुनिया के 70 से अधिक देशों में फैल चुका है। मंकीपॉक्स जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला वायरस है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनाम घेब्रेसस ने कहा कि तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स का प्रकोप वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी का प्रतिनिधित्व करता है।
वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी का मतलब विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी उच्चतम स्तर का अलर्ट है। पूरी दुनिया में मंकीपॉक्स के 14,000 मामलों की पुष्टि हुई है। अफ्रीका में 5 लोगों की मंकीपाक्स से मौत हुई। इसके लक्षण चेचक के समान होते हैं। हालांकि यह चिकित्सकीय रूप से कम गंभीर है।
Comment List