घर मे अकेला देखकर 15 साल की लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार

अकेला देखकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया

घर मे अकेला देखकर 15 साल की लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी सत्यपाल यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हेमराज खनकवाल है। वह जयसिंहपुरा में प्राइवेट जॉब करता है।

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर में 15 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। घर में अकेला देखकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। अचानक लड़की की मां के लौटकर आने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सत्यपाल यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हेमराज खनकवाल है। वह जयसिंहपुरा में प्राइवेट जॉब करता है। आरोपी के खिलाफ कॉलोनी में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि दोनों पति-पत्नी काम पर चले गए थे। उनकी 15 साल की बेटी घर पर थी।

आरोपी उनकी बेटी को अकेला देखकर घर में घुस गया। इसके बाद बेटी के साथ रेप किया। कुछ ही देर बाद में घर लौटी, तो आरोपी हेमराज भाग गया। बेटी ने बताया कि पहले भी आरोपी उसके साथ रेप कर चुका है।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत