विवाद से परेशान होकर पुजारी ने आत्महत्या का किया प्रयास 

व्यक्ति ने सुबह 6 बजे स्वयं को आग लगा ली

विवाद से परेशान होकर पुजारी ने आत्महत्या का किया प्रयास 

गंभीर हालत में उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा थाना इलाके में स्थित शंकर विहार में लक्ष्मी नारायण मंदिर में एक पुजारी पूजा-अर्चना करता है। उसने सुबह 6 बजे स्वयं को आग लगा ली। 

जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में ट्रस्ट से चल रहे विवाद के बाद परेशान होकर एक पुजारी ने मंदिर परिसर में आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा थाना इलाके में स्थित शंकर विहार में लक्ष्मी नारायण मंदिर में एक पुजारी पूजा-अर्चना करता है। व्यक्ति ने सुबह 6 बजे स्वयं को आग लगा ली।  मंदिर में मौजूद लोगों ने पुजारी को बचाने का प्रयास किया और गंभीर हालत में पुजारी को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पर पर मुरलीपुरा थाना पुलिस और एडिशनल डीसीपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंडित गिर्राज शर्मा का मंदिर ट्रस्ट से विवाद चल रहा था। इसे लेकर पंडित गिर्राज शर्मा परेशान था। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। 

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने कहा कि भरतपुर में संत विजयदास के आत्मदाह के बाद अब जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में पुजारी को आत्मदाह करने को विवश होना पड़ा है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों के रूप मे अशोक गहलोत की विफलता है। पुजारी को आत्मदाह के लिए मजबूर करने वाले लोगोें को कठोर सजा मिले।

 

Read More शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा, उत्तर पश्चिम मुंबई से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

 

Read More शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा, उत्तर पश्चिम मुंबई से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Post Comment

Comment List

Latest News