पार्टी का असली डीएनए है कांग्रेस कार्यकर्ता : राहुल

लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है

 पार्टी का असली डीएनए है कांग्रेस कार्यकर्ता : राहुल

गांधी ने लोक सभा चुनाव के पहले चरण के एक दिन पहले जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि मेरे कार्यकर्ता साथियों आप हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए एक वीडियो जारी किया और कहा की कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ तथा कांग्रेस का असली डीएनए हैं। गांधी ने लोक सभा चुनाव के पहले चरण के एक दिन पहले जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि मेरे कार्यकर्ता साथियों आप हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। मैंने सोचा चुनाव का समय है, मैं आपसे थोड़ी सी सीधी बात कर लूं। ये आम चुनाव नहीं है। ये संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, जिसमें आप जैसे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस की सोच और विचारधारा आपके अंदर है, आपकी रगों में हैं।

उन्होंने कांग्रेस की घोषणा पत्र की तारीफ करते हुए कहा कांग्रेस का मेनिफेस्टो एक बेहतरीन मेनिफेस्टो है। इसमें हमारी कुछ महत्वपूर्ण गारंटी हैं, गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपए, अप्रेंटिसशिप का अधिकार- सभी ग्रैजुएट्स और डिप्लोमा होल्डर्स को एक साल की अप्रेंटिसशिप और एक लाख रुपए। किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी। मनरेगा श्रमिकों का मेहनताना कम से कम 400 रुपए। कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी को खत्म करेंगे। 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। अग्निवीर को खत्म करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने जनता की बात सुनकर यह मेनिफेस्टो तैयार किया है। आप इसके बारे में देश की जनता को बताइए। उन्हें बताइए कि भाजपा भारत की सोच पर हमला कर रही है, भारत की विचारधारा को खत्म कर रही है, संविधान को मिटाने की कोशिश कर रही है। 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
खड़गे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
जयपुर रत्न व रत्नाभूषण उद्योग की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श
Women Asia Cup : भारत, बंगलादेश को 10 विकेट से रौंद कर फाइनल में