7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम : कांग्रेस का पलड़ा भारी, टीमएसी को 3 सीटों पर मिली जीत

निर्वाचन आयोग की तरफ से उनकी जीत की घोषणा बाकी है

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम : कांग्रेस का पलड़ा भारी, टीमएसी को 3 सीटों पर मिली जीत

स चरणों में हुई मतगणना में अंतिम कांग्रेस के मोहम्मद निजामुद्दीन को 32,710 और भाजपा के करतार सिंह भड़ाना ने 31,261, बहुजन समाज पार्टी के उबैदुर रहमान ने 19,552 मत हासिल किए हैं।

देहरादून। उत्तराखंड में 2 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव की हुई मतगणना में कांग्रेस का पलड़ा भारी पड़ता दिख रहा। इनमें मंगलौर से कांग्रेस प्रत्याशी निजामुद्दीन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करतार सिंह भड़ाना को 1,449 मतों से शिकस्त दे दी है। अभी निर्वाचन आयोग की तरफ से उनकी जीत की घोषणा बाकी है। दस चरणों में हुई मतगणना में अंतिम कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को 32,710 और भाजपा के करतार सिंह भड़ाना ने 31,261, बहुजन समाज पार्टी के उबैदुर रहमान ने 19,552 मत हासिल किए हैं।

बंगाल में रायगंज विस सीट से तृणमूल कांग्रेस के कृष्ण कल्याणी की जीत 
पश्चिम बंगाल  के रायगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्ण कल्याण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मानस कुमार घोष को 50 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया है। तृणमूल उम्मीदवार कृष्ण कल्याणी को कुल 86479 मत पड़े। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार को 50077 मतों से हराया। भाजपा उम्मीदवार को 36402 मतों से संतुष्ट होना पड़ा। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के मोहित सेन गुप्ता रहे, उनके खाते में 23116 वोट पड़े। पिछले लोकसभा चुनाव में रायगंज सीट पर तृणमूल 47 हजार वोटों से पीछे रही थी। कल्याणी पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे। तृणमूल में उनकी वापसी पर उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट मिला, हालांकि लोकसभा में वह भाजपा से हार गए। इस बार विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल उम्मीदवार ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार को बहुत बड़े अंतर से पराजित किया है।

बंगाल में बागदा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी मधुपर्णा ठाकुर की जीत 
पश्चिम बंगाल  के बागदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार बिनय कुमार बिस्वास को 33 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया। तृणमूल उम्मीदवार मधुपर्णा को कुल 1,07,706 मत पड़े। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी को 33,455 मतों से हराया। भाजपा उम्मीदवार के खाते में 74,251 मत पड़े। तीसरे स्थान पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के गौर विस्वास रहे, उन्हें केवल 8189 वोट से संतुष्ट होना पड़ा।

बंगाल में राणाघाट सीट से मुकुट मणि अधिकारी चुनाव जीते 
पश्चिम बंगाल के राणाघाट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी ने मतगणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मनोज कुमार विस्वास को 39 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया। अधिकारी के खाते में कुल 113533 मत पड़े। उन्होंने विस्वास को 39048 मतों से हराया। भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में 74485 मत पड़े। तीसरे स्थान पर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अरिंदम विस्वास को 13082 वोट से संतुष्ट होना पड़ा।

Read More हरियाणा में दिग्गजों की सीटों पर सभी की नजरें

मध्य प्रदेश में भाजपा के कमलेश ने जीता चुनाव 
मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी कमलेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के धीरन को लगभग तीन हजार से अधिक मतों से शिकस्त देकर कांग्रेस से ये सीट छीन ली है। निर्वाचन आयोग की ओर से मुहैया कराए गए आंकड़ों के अनुसार कमलेश को 83 हजार 36 और धीरन को 79 हजार 784 मत हासिल हुए। तीसरे स्थान पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवरावेन भलावी रहे, जिन्हें 28 हजार 638 मत प्राप्त हुए। 

Read More कांग्रेस को भगवा रंग से है परहेज : मदन राठौड़ 

हिमाचल प्रदेश में देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर 9399 वोटों से जीते
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ने देहरा सीट पर नौ हजार से अधिक वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार होशियार सिंह को 9399 वोटों से हराया है। मतगणना के शुरुआती चार दौर में पिछड़ रही थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने बढ़त बनाई। इस चुनाव में उनको 32737 मत मिले। वहीं भाजपा के सिंह 23338 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अन्य तीन निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। दसवें एवं अंतिम दौर की गिनती में कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही ठाकुर 9399 वोटों से विजय हुई है। 

Read More Stock Market Update : शेयर बाजार की तेजी थमी, सेंसेक्स में 202.80 अंकों की गिरावट

हिमाचल प्रदेश में नालागढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जीते
हिमाचल प्रदेश में नालागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम में कांग्रेस के उम्मीदवार हरदीप बावा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के. एल. ठाकुर को 8990 मतों के अंतर से हराया। चुनाव आयोग के अनुसार बाबा को कुल 34608 वोट और भाजपा उम्मीदवार ठाकुर के पक्ष में 25618 वोट पड़े। तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार हरप्रीत सैनी को 13025 वोट हासिल हुए। राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जहां दो सीटों पर जीत का परचम लहराया वहीं भाजपा को एक सीट से संतुष्ट होना पड़ा है। 

आशीष शर्मा ने कांग्रेस के वर्मा को हराया
हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के आशीष शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंदर वर्मा को 1571 मतों से हराया। शर्मा को 27,041 मत मिले, जबकि डॉ. वर्मा ने 25,470 मत हासिल किये। निर्दलीय उम्मीदवार नंद लाल शर्मा को केवल 74 मत मिले, जबकि 198 मतदाताओं ने नोटा को चुना। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के हरदीप ङ्क्षसह बावा को 34,608 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के केएल ठाकुर को 25,618 मतों से संतोष करना पड़ा। निर्दलीय उम्मीदवार हरप्रीत ङ्क्षसह सैनी 13,025 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। स्वाभिमान पार्टी के किशोरी लाल शर्मा को 492 मत मिले, जबकि एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार विजय ङ्क्षसह को 353 मत मिले। चार सौ 46 लोगों (अन्य दो विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक) ने नोटा को प्राथमिकता दी।

पंजाब में आप के मोहिंदर भगत 37,325 मतों से जीते चुनाव 
पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत 37325 मतों के अंतर से विजयी रहे। मोहिंदर भगत को कुल 55,246 जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शीतल अंगूरल को 17921 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र कौर को 16757 और शिरोमणि अकाली दल के सर्वजीत ङ्क्षसह खालसा को मात्र 662 मत मिले है। 

बिहार में निर्दलीय शंकर सिंह जीते 
बिहार में पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए निर्दलीय प्रत्याशी शंकर ङ्क्षसह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 8246 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। रुपौली विधानसभा उपचुनाव की हुई मतगणना के दौरान बारहवें और अंतिम राउंड की गणना के बाद निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह 68070 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कलाधर मंडल को 8246 मतों के अंतर से चित कर दिया। श्री मंडल 59824 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। 

तमिलनाडु में विक्रवंडी द्रमुक ने दर्ज की जीत
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने उपचुनाव में विक्रवंडी विधानसभा सीट बरकरार रखी है और पार्टी उम्मीदवार अन्नियुर शिवा ने पट्टाली मक्कल काच्ची (पीएमके) के सी. अंबुमणि को 67,000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया। उपचुनाव में वोटों की गिनती सुरक्षा के बीच हुई। मतगणना के बाद शिवा ने जीत हासिल की। उन्होंने 1,24,053 वोट हासिल किए, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी के रूप में चुनाव लडऩे वाले अंबुमणि को 56,296 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे। नाम तमिझार काची (एनटीके) के उम्मीदवार डॉ. अभिनय को 10,602 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।जिला चुनाव अधिकारी एवं विल्लुपुरम जिला कलेक्टर सी. पलानी ने श्री शिवा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस सीट पर कुल 29 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिनमें से डॉ. अभिनय सहित 27 की जमानत जब्त हो गई।

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश