3 उपचुनाव सीटों पर कांग्रेस संगठन कमजोर, बाकी जगह अंदरखाने गुट के चलते खींचतान

नेताओं में गुट के चलते खींचतान बनी हुई है

3 उपचुनाव सीटों पर कांग्रेस संगठन कमजोर, बाकी जगह अंदरखाने गुट के चलते खींचतान

अभी तक मिले फीडबैक में दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनूं में संगठन की स्थिति फिलहाल ठीक नजर आ रही है। खींवसर में नेताओं में गुट के चलते खींचतान बनी हुई है। 

जयपुर। प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस एक तरफ तो जीत के दावे कर रही है, तो दूसरी तरफ इन सीटों पर संगठन की मजबूती को लेकर अभी भी कमजोरी नजर आ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा लगातार उपचुनाव को लेकर स्थानीय नेताओं से लगातार संवाद करके फीडबैक जुटा रहे हैं। अभी तक मिले फीडबैक में दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनूं में संगठन की स्थिति फिलहाल ठीक नजर आ रही है। खींवसर में नेताओं में गुट के चलते खींचतान बनी हुई है। 

आदिवासी क्षेत्रों में चौरासी और सलूम्बर सीट पर भी कांग्रेस संगठन स्तर पर बहुत ज्यादा मजबूत नजर नहीं आ रही। रामगढ़ सीट पर कांग्रेस की संगठन स्तर पर स्थिति ठीक मानी जा रही है, लेकिन स्थानीय नेताओं की गुट में फंसे कार्यकर्ताओं के कारण समन्वय बनाने की जरूरत सामने आ रही है। भाजपा की रणनीति को भांपते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए स्थानीय वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशविरा कर रही है। जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए उनकी संगठन में नियुक्ति भी किए जाने का विचार है। फिलहाल सबसे ज्यादा परेशानी चौरासी, सलूम्बर और खींवसर में बनी हुई है। आगामी दिनों में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा जयपुर पहुंचकर सभी सीटों पर संगठन स्तर की मजबूती का फीडबैक लेंगे और खुद भी वंहा दौरे कर सकते हैं। इसके लिए संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं का संवाद सम्मेलन आयोजित कराए जाने पर विचार किया जा रहा है।

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

जम्मू-कश्मीर में लोगों के अधिकार बहाल करेगी सरकार, हक की लड़ाई लड़ेगी इंडिया समूह : राहुल जम्मू-कश्मीर में लोगों के अधिकार बहाल करेगी सरकार, हक की लड़ाई लड़ेगी इंडिया समूह : राहुल
कांग्रेस नेताओं ने एक्स पर कहा कि राज्य की इंडिया समूह सरकार हर स्तर पर जनता के हक की लड़ाई...
भाजपा सरकार ने कांग्रेस को कोसने के अलावा कुछ नहीं किया, उपचुनाव में सभी सीटें जीतेगी कांग्रेस : डोटासरा
राज्य में अपराधों का ग्राफ गिरने का दावा कर रहे भजनलाल शर्मा, ड्रग्स कारोबार पर स्पष्ट करें स्थिति : जूली
गहलोत सरकार के अंतिम 6 महीनों के फैसलों की मंत्रियों ने की समीक्षा, 7 विभागों के मामलों पर हुई चर्चा
दक्षिण रेलवे ने ट्रेन सेवाओं के समय में किया बदलाव, चेन्नई से 3 एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द
एलन मस्क ने ट्रम्प के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, चुनाव प्रचार के लिए दिया 7.5 करोड़ डॉलर का दान
जॉनसन कंपनी एक व्यक्ति को देगी 126 करोड़ रुपए का हर्जाना