केवल कागजों में ही चल रहा है स्वच्छ भारत मिशन, सुविधाघर में लग रहा गंदगी का अंबार

वर्षों से नहीं हुई सफाई

केवल कागजों में ही चल रहा है स्वच्छ भारत मिशन, सुविधाघर में लग रहा गंदगी का अंबार

शौचालय की साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सुकेत। सुकेत में स्वच्छ भारत मिशन केवल कागजों में ही चल रहा है। कस्बे में टंकी तिराहे पर स्थित सामुदायिक शौचालय का हाल-बेहाल है। लोग मजबूरी में मूत्रालय का उपयोग कर रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन को लेकर नगर पालिका में कोई संदीजगी दिखाई नहीं दे रही। टंकी तिराहा पर स्थित सामुदायिक शौचालय का हाल-बेहाल है। लोग मजबूरी में मूत्रालय का उपयोग कर रहे हैं। शौचालयों की स्थिति बेहाल है। यहां शौच के लिए बैठना भी मुश्किल है क्योंकि पानी की व्यवस्था नहीं है। कई बार नगर पालिका के पदाधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया। इसके बावजूद मजबूरी में लोग राहगीर लघुशंका के लिए ही सिर्फ उपयोग कर रहे हैं। शौचालय की साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी स्वच्छता अभियान के तहत गली-मोहल्ले में जाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे। नगर पालिका सुकेत के सार्वजनिक शौचालयों की हालत यह है कि उसके पास बदबू के कारण लोगों का गुजरना मुश्किल है। इन शौचालयों से उठती बदबू के चलते आसपास के लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

वर्षों से नहीं हुई सफाई
कस्बे वासियों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण तो करवाया पर इसकी सुध कोई नहीं लेता। जिसके चलते शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है। टंकी तिराहे स्थित स्वच्छ शौचालय में गंदगी ही गंदगी है, मल-मूत्र यूंही पड़ा हुआ है। शौचालय में न तो पानी की व्यवस्था है और ना ही इसको साफ करने की कोई व्यवस्था नहीं है। शौचालय के अंदर दीवारों पर मकड़ी के जाले लगे हुए हैं। अंदर र्इंट, बोतल, गंदे कपड़े और गुटखे आदि के पाऊच पड़े हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वहां सालों से सफाई नहीं की गई। 

शौचालय दो-ढाई साल से खस्ता हालत में है। किसी भी अधिकारी और कर्मचारी ने यहां आकर नहीं देखा कि लगातार गंदगी बढ़ रही है। 
-दीपक खटीक, स्थानीय निवासी

शौचालय जब से बना है, तब से ही यही हाल है। कई बार शिकायत की गई। पर किसी ने भी सुनवाई नहीं करता है। इससे गंदगी फैल रही है। जिससे बीमारी होने का डर बना रहता है। इसके पास से गुजरना भी मुश्किल होता है।
-महेन्द्र महावर, स्थानीय निवासी

Read More असर खबर का : गंदगी हटा बनाए ‘जल मंदिर’, एडीएम सिटी ने किया वाटर कूलरों का उद्घाटन

कस्बे में सफाईकर्मी मनमानी करते हैं। पहले ठेकेदार द्वारा जमादार लगा रखा था तो सफाई व्यवस्था ठीक थी। पालिका और ठेकेदार द्वारा स्थाई जमादार लगाना चाहिए।
-फैसल खान, उपाध्यक्ष, नगर पालिका सुकेत

Read More असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स

सफाई कर्मचारी लगा रखे हैं। लेकिन जिम्मेदारी से कार्य नहीं करते। जल्द ही समाधान करवाया जाएगा।
-गोवर्धन मेहर, पालिकाध्यक्ष, सुकेत

Read More अब गैस सिलेंडर को भी कंकू पत्री का न्यौता, आयोजक जुटे गैस सिलेंडरों की व्यवस्था करने में

Post Comment

Comment List

Latest News

चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना
कोर्ट ने चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सख्ती दिखाते हुए राजस्थान, मध्यप्रदेश और यूपी को हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी और जीपीएस...
आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक
पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास
मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
सिरसी रोड का मामला : सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश