पुलिस पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी सहित 11 लोग गिरफ्तार

नांगल लाखा में अतिक्रमण हटाने गई थी राजस्व टीम

पुलिस पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी सहित 11 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने हमला करने वाले 6 लोगों को पहले गिरफ्तार किया था। वहीं गुरुवार को मुख्य आरोपी पूर्व सरपंच हरदान सिंह गुर्जर और उसके बेटे सत्येंद्र गुर्जर जो वर्तमान सरपंच कमलेश देवी के पति सहित 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बानसूर। नांगल लाखा में 5 मार्च 2022 को हाइकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम और पुलिस प्रशासन की टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले को लेकर पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व सरपंच हरदान सिंह और उसके बेटे सतेन्द्र सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बानसूर डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि 5 मार्च को हाईकोर्ट के आदेश पर नांगल लाखा में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसको लेकर हरसोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने हमला करने वाले 6 लोगों को पहले गिरफ्तार किया था। वहीं गुरुवार को मुख्य आरोपी पूर्व सरपंच हरदान सिंह गुर्जर और उसके बेटे सत्येंद्र गुर्जर जो वर्तमान सरपंच कमलेश देवी के पति सहित 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं उन्होंने बताया कि नांगल लाखा वर्तमान सरपंच कमलेश देवी फरार है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।

वहीं डीएसपी ने बताया कि अभी तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी 6 से 8 लोगों की गिरफ्तारी बाकी है। फरार आरोपी पूर्व सरपंच हरदान गुर्जर की पत्नी ग्यारसी देवी वर्तमान सरपंच कमलेश देवी ,बुद्धा ,ज्ञानी फरार चल रहे हैं। वहीं एडवोकेट विजय और जगराम को न्यायालय की ओर से अंतरिम राहत दी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत