Goldy Brar Death : सिद्धू मूसेवाला हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की हत्या की खबर

Goldy Brar Death : सिद्धू मूसेवाला हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की हत्या की खबर

क अमेरिकन चैनल ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड आतंकी गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या होने का दावा किया है।

चंडीगढ़। एक अमेरिकन चैनल ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड आतंकी गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या होने का दावा किया है। हत्या की जिम्मेदारी आतंकी गैंगस्टर अर्शदीप सिंह डल्ला और लखबीर सिंह ने ली है। हालांकि पंजाब पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक आतंकी बराड़ की हत्या की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इसके लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों से संपर्क किया जा रहा है। खबरों के अनुसार, अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार शाम को बराड़ को गोलियां मारी गईं। बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को चला रहा था। पहले वह कनाडा में था, लेकिन मूसेवाला के कत्ल के बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गया था। 

गोल्डी बराड़ पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले का रहने वाला था।  गोल्डी के खिलाफ दो बार रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुका है। वह विदेश में चेहरा बदल-बदल कर रह रहा था।  

Post Comment

Comment List

Latest News