समुद्री मार्ग से यूक्रेन को और हथियार भेज रहा अमेरिका का रक्षा विभाग

अमेरिका अब हॉवित्जर तोपखाने और अन्य भारी हथियारों को यूक्रेन को आसानी से समुद्री मार्ग से भेजता है

समुद्री मार्ग से यूक्रेन को और हथियार भेज रहा अमेरिका का रक्षा विभाग

अधिकारियों ने इसके लिए उपयोग में लिए जा रहे समुद्री मार्ग का ब्यौरा देने से इंकार कर दिया है। लेकिन कहा कि कुछ हथियार सीधे युद्ध क्षेत्र में लाए जाते है और अन्य का उपयोग यूरोप में अमेरिका के स्टॉक को भरने के लिए किया जाता है।

वाशिंगटन। अमेरिका का रक्षा विभाग समुद्री मार्ग से यूक्रेन को और हथियार भेज रहा है। जहाज बड़ी मात्रा में सामान ले जाने में सक्षम है हालांकि इनकी गति वायुयान से कम है लेकिन इससे कीव के पास हथियारों की बड़ी खेप बन जाएगी। रक्षा अधिकारियों ने वाशिंगटन पोस्ट से कहा कि पेंटागन ने रुस के फरवरी के अंत में शुरु किए सैन्य अभियान के कुछ सप्ताह बाद यूक्रेन को समुद्री मार्ग से हथियार भेजने से शुरु कर दिए थे। अमेरिका अब हॉवित्जर तोपखाने और अन्य भारी हथियारों को यूक्रेन को आसानी से समुद्री मार्ग से भेजता है। अधिकारियों ने इसके लिए उपयोग में लिए जा रहे समुद्री मार्ग का ब्यौरा देने से इंकार कर दिया है। लेकिन कहा कि कुछ हथियार सीधे युद्ध क्षेत्र में लाए जाते है और अन्य का उपयोग यूरोप में अमेरिका के स्टॉक को भरने के लिए किया जाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News